मेष
नजदीकी लोग शत्रुवत व्यवहार रख सकते हैं। निवेश करने में सावधानी रखने की आवश्यकता है।घरेलू विवाद को लेकर चिन्तित रहेंगे। सहकर्मी कुछ असन्तुष्ट हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से अस्थिर हो सकते हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें।
वृषभ
व्यापार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों के प्रति समर्पित रहेंगे। परोपकार में आप रुचि लेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर सावधानी से प्रतिक्रिया दें।
-मिथुन
खांसी और बुखार की समस्या हो सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।चापलूस लोगों से नुकसान हो सकता है। नियमों के पालन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। गैस, एसिडिटी जलन की शिकायत हो सकती है।
कर्क
साझेदारी वाले व्यवसाय में सावधानी बरतनी बेहद आवश्यक है। खर्च बढ़ सकते हैं। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी समस्या का निवारण हो सकता है। किसी मित्र के यहां बुलावा प्राप्त होगा। नए कार्यों के प्रति रूझान बढ़ सकता है।
सिंह
वाहन चलाते समय सतर्कता रखें। रूके हुए काम को शुरू करना ठीक नहीं है।पैरों में चोट लग सकती है। कार्यक्षेत्र में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं।
कन्या
बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। कार्यों की रुकावट दूर होगी। परिवार में अपने दायित्व के प्रति निष्ठावान रहेंगे। युवाओं को करियर की समस्याओं का समाधान मिल सकता है।
तुला
अटकी हुयी परियोजनायें दोबारा शुरू हो सकती हैं।पारिवारिक मामलों में समझौता हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बढ़ेगा। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं।
वृश्चिक
करियर की उतार-चढ़ाव की परिस्थितियों में सुधार होगा। किसी को पसन्द करेंगे।प्रभावशाली लोगों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। विरोधियों से समझौता हो सकता है।
धनु
लोग स्वार्थी समझ सकते हैं।खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। कब्ज और गैस के कारण आपकी दिनचर्या खराब हो सकती है। बाहर का गरिष्ठ भोजन न करें। पुरानी बीमारियाँ दोबारा उभर के आने की आशंका है।
मकर
व्यापार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। रिश्तों को लेकर प्रेम भाव बढ़ेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे।
कुंभ
डायबिटीज़ के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। काम को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जरूरतमन्द लोगों की मदद करनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी।
मीन
तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन काफी उत्तम है। किसी रूठे हुए करीबी को मनाने का प्रयास करेंगे। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे।
पं सुभाष पाण्डेय
You may also like
अब दीपिका पादुकोण के समर्थन में आए मणिरत्नम, कहा- इसमें हर्ज ही क्या है...
IPL 2025, RCB vs PBKS Final Match Prediction: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?
ICC Announces Venues and Dates for Women's Cricket World Cups 2025 and 2026
RCB का IPL जीतने का सपना चूर चूर कर सकते है पजाब के ये सूरमा, चले तो सारी उम्मीदें कर देंगे धुआं-धुआं
CBI की रेड में IRS अफसर के पास से मिला - 1 करोड़ रुपये नकद, 305 किलो सोना और 2 किलो चांदी...