टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बेलगाम रफ्तार काल बनकर आई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। कुंडेश्वर रोड स्थित पीजी कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रविवार को बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों और एक मासूम की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान देव सिंह यादव और प्रतीक राय (27) के रूप में हुई है। देव सिंह खिरिया नाका के रहने वाला था। दुर्घटना में घायल महिला और मृत बच्चे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक टीकमगढ़ से अपने घर खिरिया गांव जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आमजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देव सिंह और प्रतीक राय की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
You may also like
इस राशि के पुरूषों की अपनी पत्नी से कभी नहीं बनती हैं, कहीं आप भी तो नहीं है शामिल ∘∘
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार जिस पति-पत्नी की आयु में है इतना अंतर. तो वो कभी नहीं रह सकता है खुश, जानिए वजह ∘∘
रात को कमरे में कपूर जलाने के इन फायदों के बारे में जानते हैं क्या आप ∘∘
कहीं से भी मिल जाये ये बीज तो बदल जाएगी आपकी किस्मत, दूर हो जाएगी पैसो की तंगी। अभी जाने ∘∘
नौकरी में चाहिए सफलता तो घर की इस दिशा में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, जल्द होने लगेगी तरक्की ∘∘