
डीग। खेत के कुएं से मोटर निकालने गए एक पिता और बेटे की कीचड़ में फंसने से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार सुबह डीग के कामां गेट क्षेत्र में बरई रोड स्थित एक खेत में हुआ। कीचड़ में पहले पिता फंसे, जिन्हें बचाने की कोशिश में बेटा भी जान गंवा बैठा। दोनों को ढाई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
डीग निवासी धर्मसिंह (55) और उनका बेटा बंटी (23) सुबह हुकम सैनी के खेत में पहुंचे थे। उन्हें कुएं की मोटर निकालने के लिए बुलाया गया था। दोनों रस्सी के सहारे कुएं में उतरे, लेकिन नीचे गहराई तक कीचड़ भरा हुआ था। इसी दौरान धर्मसिंह फिसलकर कीचड़ में फंस गए। उन्हें बचाने के लिए बेटा बंटी आगे बढ़ा, लेकिन वह खुद भी कीचड़ में धंस गया। शोर सुनकर खेत मालिक और आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तुरंत पुलिस और डॉक्टरों की टीम को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने रस्सी और औजारों की मदद से दोनों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। धर्मसिंह की शर्ट एक हुक में फंसी, जिससे उन्हें बाद में बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। बंटी केवल अंडरवियर में था, जिससे रेस्क्यू करना मुश्किल हो गया। पुलिस, नगर परिषद की टीम और जेसीबी मशीन की मदद से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। उसे डीग अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धर्मसिंह और बंटी दोनों दिहाड़ी मजदूर थे। बंटी दो भाइयों में छोटा था और पिता के साथ मिलकर मजदूरी करता था।
You may also like
Rajnath Singh's Challenge To Pakistan From INS Vikrant : नौसेना अगर हरकत में आती तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते, आईएनएस विक्रांत से राजनाथ सिंह की ललकार
पतंजलि को मिला पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी पर नोटिस, क्या बाबा रामदेव ने 'शरबत जिहाद' के जरिए धर्म को विवाद में घसीटा?
गौतम गंभीर के प्रभाव से इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में एक अनपेक्षित खिलाड़ी की एंट्री
टाइगर श्रॉफ ने अंकल सुभाष घई को किया धन्यवाद, जानें क्यों?
बॉबी देओल और तान्या की शादी की 29वीं सालगिरह: धर्मेंद्र ने दी बधाई!