
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी धारावी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 189 में महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कांचन जांबोटी-नाईक को भाजपा महिला मोर्चा का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 23 अगस्त को माटुंगा लेबर कैंप स्थित आर्य जिम में आयोजित पदग्रहण समारोह में की गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निरज उभारे, जिला महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला, विलास आंबेकर, महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन चौहान, वार्ड अध्यक्ष रवि पिहाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांचन जांबोटी कई सामाजिक संस्थाओं से जुडी हुई हैं और धारावी क्षेत्र की जनता के बीच रहकर वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए माना जा रहा है कि आगामी बीएमसी चुनाव में धारावी में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
You may also like
चमकता करियर और बरसता पैसा चाहिए… तो 5 चीजें सीखना बेहद जरूरी
Karwa Chauth: दो भाइयों से शादी करने वाली दुल्हन का पहला करवाचौथ? एक पति विदेश में दूसरे तो दूसरा कहां? जानें सबकुछ
Government Scheme: आपके और पत्नी के लिए आर्थिक मददगार साबित होगी ये योजना, जान लें आप
दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री धामी, केंद्र सरकार से विकास प्रस्तावों पर हुई सकारात्मक चर्चा
जिन घर की महिलाओं में यह 4 गुण` होते हैं वहां हमेशा लक्ष्मी वास करती है