
भरतपुर: जिले में रविवार सुबह चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के 12 लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हादसा गहनौली थाना क्षेत्र के जंगी के नगला गांव के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ।
थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अनुकूल और 45 वर्षीय विमला देवी के रूप में हुई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इसी गड्ढे में यूपी के फतेहपुर सीकरी इलाके के उट्टू गांव से आए 10-12 लोग मिट्टी भरने का काम कर रहे थे। अचानक टनों मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी, जिससे सभी मजदूर उसमें दब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी विजय सिंह पुलिस दल और जिला प्रशासन की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक छह लोगों को मिट्टी से बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक टीम का कहना है कि अभी कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। जेसीबी और अन्य उपकरणों से लगातार खुदाई कर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
You may also like
घंटे भर की बारिश ने उजागर की ठाकुरद्वारा नगर पालिका की लापरवाही, जानिए कैसे शहर बना तालाब
अरविंद केजरीवाल हताशा और निराशा में गलत बयानबाजी कर रहे : वीरेंद्र सचदेवा
तेजस्वी यादव कलम वाले नहीं, कट्टा वाले लोग हैं : प्रशांत किशोर
जहर बन जाते हैं फ्रिज में रखते ही ये 4 फल, खाने से हो सकता है सेहत का कबाड़ा
यश दयाल मुश्किल में, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप