कल सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली थी लेकिन आज इनमें भारी गिरावट आई है। गिरावट के बावजूद सोना और चांदी दोनों अपने उच्चतम स्तर पर हैं। सर्राफा व्यापारी पूरनमल सोनी ने बताया कि वर्ष 1967 में दस ग्राम सोने का औसत मूल्य मात्र 100 रुपये था। उस हिसाब से 60 साल में सोना 100 रुपये से एक लाख तक पहुंचा था। हालांकि आज गिरावट के बाद सोने का मूल्य फिर एक लाख से नीचे आ गया है। जानकारों के अनुसार दोनों कीमती धातुओं में यह तेजी शादियों के सीजन, अक्षय तृतीया और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के दौरान मांग बढ़ने के कारण आई है। इसलिए आज 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का मूल्य एक समान है।
सोने की मांग ज्यादा
पूरनमल सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में बाजार में सोने और चांदी के आभूषणों की मांग फिर बढ़ने वाली है। जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में चांदी का मूल्य एक लाख रुपये को पार कर जाएगा और सोने की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके मूल्य में और भी तेजी आएगी। जयपुर बुलियन ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों की कीमतों का अपडेट जारी किया है। इनमें आज बदलाव हुआ है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले सर्राफा बाजार के रेट जरूर जान लें, आज 24 अप्रैल को ये हैं सोने और चांदी के भाव।
सोने के भाव में गिरावट और चांदी के भाव स्थिर
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट और चांदी के भाव स्थिर हैं। आज शुद्ध सोने के भाव में 3600 रुपए की गिरावट आई है। ऐसे में अब इसके भाव 98,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा आज आभूषण सोने के भाव में भी गिरावट आई है, इसके भाव में 3500 रुपए की गिरावट आई है। ऐसे में इसके भाव 91,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं, चांदी के भाव में कल आई गिरावट के बाद आज इसके भाव कल वाले स्थान पर ही स्थिर हैं। आज इसके भाव 99,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
You may also like
खलील पर टूटा वेस्टइंडीज़ी कहर, रोमारियो शेफर्ड ने एक ओवर में उड़ाए 33 रन; देखिए VIDEO
हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण है, ये तेल ! तुरंत बंद कर दें …। 〥
शीघ्रपतन की समस्या को सिर्फ दिन में ख़त्म कर देता है ये चमत्कारी पौधा एक बार जरूर पढ़े ये खबर … 〥
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने चन्नी के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'पहलगाम घटना पर सरकार के साथ'
ऐड़ी से लेकर चोटी तक की कोई भी नस बन्द हो तो खुल जाएगी …। 〥