Top News
Next Story
Newszop

Bikaner न्यायिक कर्मचारियों के पदों के पुनर्गठन के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Send Push

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर  न्यायिक कर्मचारियों के पदों के पुनर्गठन को लेकर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा बीकानेर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर दुलीचंद मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा, न्यायिक कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रदेश सदस्य रामकुमार हर्ष, वरिष्ठ प्रांतीय प्रतिनिधि प्रभू दयाल वर्मा के नेतृत्व में न्यायिक कर्मचारी जिला न्यायालय परिसर के मुख्य पोर्च के नीचे एकत्रित हुए तथा पदों के पुनर्गठन में राज्य सरकार के स्तर पर हो रही देरी को लेकर रोष जताया।

image

प्रतिनिधि मंडल ने आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर विधानसभा एवं सचिवालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। प्रतिनिधि मंडल में सुमेर सिंह यादव, नारायण पुरोहित, रविन्द्र सिंह शेखावत, लियाकत अली, गिरीराज पुरोहित, कमल कान्त मोदी, कमल सैन, मनोज व्यास, मुख्तायर अली चौहान आदि शामिल थे।

Loving Newspoint? Download the app now