केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के राज में सत्ता परिवर्तन की साजिश दिल्ली में होती थी। उस समय अशोक गहलोत को सत्ता बचाने के लिए होटलों में छिपना पड़ा था। भाजपा में ऐसी संस्कृति नहीं है। भाजपा अनुशासित पार्टी है।सर्किट हाउस में रविवार को गहलोत के दिल्ली में सत्ता का चेहरा बदलने की साजिश संबंधी बयान पर शेखावत ने कहा कि गहलोत उस पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, जो उन्हें अपने समय की परिस्थितियों में लगी थी। उनके समय में ऐसी साजिशें होती थीं। उनके समय में उनकी पार्टी में असंतोष था, हर दिन उन्हें लगता था कि उनकी सरकार गिर सकती है। गहलोत आज भी उसी स्वप्न अवस्था में हैं। यह भारतीय जनता पार्टी है, इसमें ऐसी चीजें नहीं होती हैं। यह अनुशासित पार्टी है।
लोकसभा अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के दबाव में काम करने के बयान पर शेखावत ने कहा कि जब गहलोत दो बार मुख्यमंत्री पद से हटे तो उन्हें दिल्ली में केंद्रीय संगठन में पद दिया गया। अब तीसरी बार दिल्ली में उन्हें नकार दिया गया है। अब वे खुद को प्रासंगिक बनाने के लिए इस तरह की बेबुनियाद टिप्पणियां कर रहे हैं। गहलोत उस पार्टी के नेता हैं, जिसने आपातकाल लगाकर सीधे संविधान की हत्या की। उनके नेता संविधान को जेब में रखते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की पूजा करते हैं। इस दौरान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, विधायक राजेंद्र भाबू सहित अन्य मौजूद थे।
जोधपुर के लिए चलेगी ट्रेन
झुंझुनूं होते हुए जोधपुर के लिए ट्रेन चलाने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। हम सभी जनप्रतिनिधियों से बात करेंगे। जरूरत पड़ी तो ट्रेन जरूर चलाई जाएगी।
पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा
शेखावत ने कहा कि शेखावाटी सहित पूरे राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। शेखावाटी में हेरिटेज संपदा है। सरकार की ओर से जो भी प्रस्ताव आएंगे, उन पर चर्चा की जाएगी और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
You may also like
वज़ीरिस्तान हमले में पाकिस्तान ने क्यों लिया भारत का नाम? क्या है इसकी असल समस्या
जुलाई 2025 में सबसे दमदार 5G स्मार्टफोन ₹10,000 में, नंबर 3 को देख सब बोल पड़े “Wow!”
अर्जित ज्ञान का विस्तार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
डब्ल्यूसीएल 2025: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम में ब्रेट ली, क्रिस लिन और शॉन मार्श
पाक कलाकार को लेकर विवाद, नसीरुद्दीन शाह बोले, 'कास्टिंग का जिम्मेदार दिलजीत नहीं, डायरेक्टर'