बारिश के बाद कोटा के ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी भर गया। आवां, कनवास समेत कई गांवों की सड़कों पर पानी बह रहा है। खेतों से होकर पानी निकल रहा है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोटा में आज सुबह से ही उमस भरा मौसम बना हुआ है।
किसान अर्जुन सिंह ने बताया- आवां गांव के सैकड़ों खेत बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। यहां के ज्यादातर किसानों ने हाल ही में धान के बीज डाले हैं। अगर 24 घंटे में खेत से पानी नहीं निकला तो बीज सड़ जाएंगे और किसान को दोबारा धान के बीज बोने पड़ेंगे।चंबल नदी के बांधों में अधिक पानी की आवक के बाद जवाहर सागर और कोटा बैराज के दो गेट खोलकर 6000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कल सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा पानी डिस्चार्ज किया गया। कोटा बैराज के 8 गेट खोले गए।
कल शाम 4 बजे कोटा बैराज के 8 गेट खोले गए। करीब 1 लाख 36 हजार 800 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। बैराज के 8 गेट 15-15 फीट खोले गए। कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। अभी भराव 852.20 फीट है। जवाहर सागर से 1 लाख 42 हजार 368 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
You may also like
आज का राशिफल 17 जुलाई 2025 : मिथुन, कन्या और वृश्चिक को वसुमान योग से मिलेगा जबरदस्त धन लाभ, आय में होगा इजाफा
भाभी ने दिखाया सपना, हाथ पकड़ने पर बदली भाव… मेले के इश्क़ ने दो बच्चों की मां को कर दिया बर्बाद..
गाड़ी की माइलेज बढ़ाने के लिए उपयोगी टिप्स
पेट्रोल पंप पर ठगी से बचने के 5 महत्वपूर्ण टिप्स
पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी से बचने के उपाय