Top News
Next Story
Newszop

Sawai madhopur ज्योतिषियों ने 31 अक्टूबर को दिवाली उत्सव मनाने का माना शुभ दिन

Send Push

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, दीपावली पर्व मनाने को लेकर इस बार असमंजस की स्थिति बन गई है। कई ज्योतिषाचार्य जहां 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने की सलाह दे रहे हैं, वहीं धर्मशास्त्रियों ने 1 नवंबर को दीपावली मनाना उचित बताया है।

पंडित अशोक आचार्य महंत चक्रपाणि माता मंदिर तहसील का कहना है कि 31 अक्टूबर को दीपावली मनाना उचित है। जबकि धर्मशास्त्री पंडित रमेश चंद्र शास्त्री पचौली का कहना है कि धर्मशास्त्र के अनुसार 1 नवंबर को दीपावली पर्व मनाना उचित है।

पं. अशोक ज्योतिषाचार्य का कहना है कि सनातन संस्कृति में पर्व प्राणा स्वरूप है, पर्व निर्धारण तिथि पर आधारित होता है और तिथि निर्णय सूर्य व चंद्र की दैनिक गतिविधि व स्थिति पर निर्भर होता है। साथ ही पर्व के विधि प्रकार और अवधारणाएं है। कोई पर्व दिवा प्रधान तो कोई रात्रि प्रधान है। दीपावली पर्व के वैमत्य पर सुलभ मार्ग यह है कि दीपावली पर्व पर अमावस्या का मध्य भाग रात्रि में प्राप्त हो, उसी दिन को महत्व दिया जाना विहित है। दीपावली पर्व प्रदोष कालिक व रात्रि प्रधान पर्व है। अन्य कार्यों में तिथि व्याप्ति को महत्व दिया जाता है, लेकिन जन्माष्टमी, शिवरात्रि और दीपावली रात्रिकालीन पर्व है, तिथि निर्णय ज्योतिष के अधीन है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now