आमतौर पर समुद्र का पानी खारा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में केवल एक ही नदी है जिसका पानी खारा है। यह नदी इसलिए भी खास है क्योंकि इसका पानी समुद्र में नहीं मिलता।
एकमात्र लूनी नदी
हम आपको एकमात्र खारी नदी लूनी के बारे में बताने जा रहे हैं। लूनी नदी का उद्गम राजस्थान के अजमेर जिले के अरावली पर्वतों की नागा हिल्स से होता है। यहाँ से आगे यह नदी नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर होते हुए जालौर तक जाती है। खास बात यह है कि उद्गम से कुछ दूरी तक इस नदी का पानी मीठा होता है, लेकिन धीरे-धीरे इसके पानी का स्वाद बदल जाता है।
लूनी नदी गहरी नहीं है
लूनी नदी गहरी नहीं है। यह नदी चौड़ाई में अधिकांश क्षेत्र को कवर करती हुई बहती है। साथ ही, लूनी नदी राजस्थान के उन इलाकों से होकर गुजरती है जहाँ अधिक गर्मी होती है। ऐसे में वहाँ का पानी जल्दी ही भाप में बदल जाता है और गायब हो जाता है।
गुजरात का कच्छ का रण
लूनी नदी थार रेगिस्तान में पहुँचकर गुजरात के कच्छ के रण में लुप्त हो जाती है और किसी समुद्र में नहीं गिरती। आपको बता दें कि पश्चिमी राजस्थान की जीवनदायिनी और रेगिस्तानी नदी कही जाने वाली यह लूणी नदी किसानों को भी बड़ी राहत देती है।

You may also like
खत्म हुआ बरसों का इंतजार…नागरिकता के साथ मिली पहचान से पाक विस्थापितों के आंखों से छलके खुशी के आंसू
प्रतापगढ़ में भूकंप के झटके, लोग दहशत में घरों-दुकानों से बाहर निकले
मोहम्मद यूनुस ने कहा- अब बांग्लादेश में निष्पक्ष चुनाव कराना मुख्य प्राथमिकता
जींद : विदेश भेजने का झांसा देकर 80 लाख रुपये हड़पे
इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हाेने तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना,एयरपाेर्ट अमेरिका के टैरिफ पर बरसे