Top News
Next Story
Newszop

Jalore आठ माह बाद दी सेवानिवृत्ति, फिर की गई वसूली

Send Push
जालोर न्यूज़ डेस्क, जालोरजनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग की लापरवाही का खामियाजा अब एक सेवानिवृत्त कार्मिक को भुगतना पड़ा। समय पर सेवानिवृत्त नहीं करने से कार्मिक आठ माह बाद तक नौकरी करता रहा। अब उस कर्मचारी से आठ माह में अधिक दिए गए वेतन की वसूली की गई है। जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग खण्ड प्रथम में कार्यरत सहायक पुगर खां पुत्र मिये खां को 30 नवबर 2023 को साठ वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त करना था। लेकिन विभाग करीब आठ माह तक उससे सेवा लेता रहा व सेवानिवृत्त करना भूल गया। ऐसे में कर्मचारी का वेतन भी बनता रहा। 22 जुलाई 2024 को आठ माह बाद उसे एक आदेश जारी कर उसमें सेवानिवृत्ति की तिथि 30 नवबर 2023 का हवाला दिया गया।

यह है नियम

राजस्थान कर्मचारी सेवा नियम के तहत कर्मचारी की उम्र 60 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति होती है। जलदाय विभाग के सहायक पुगर खां की जन्म तारीख 22 नवबर 1963 के अनुसार 60 वर्ष आयु होने पर सेवानिवृत्ति तिथि 30 नवबर 2023 थी। लेकिन उसे आठ माह बाद सेवानिवृत्ति दी गई।मुझे सेवानिवृत्ति की जानकारी नहीं थी। अधिकारियों के कहने से मैं नौकरी करता रहा एवं वेतन भी बनता रहा। करीब आठ माह बाद विभाग ने सेवानिवृत्ति दी है।कर्मचारी ने पेन कार्ड, आधार कार्ड व एसएसओ आईडी में जन्म तारीख बदल रखी थी। जिसकी ऑफिस के बाबू ने सर्विस रिकार्ड में नियुक्ति की जन्म तारीख से मिलान नहीं करने से भूल हो गई है। अब कर्मचारी से वेतन वापस वसूल किया हैं।

Loving Newspoint? Download the app now