Top News
Next Story
Newszop

Jaipur सर्दी ने दी दस्तक, लुढ़का रात का पारा, वीडियो में देखें हवामहल का इतिहास

Send Push

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर बारिश थमते ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। मंगलवार रात 17 शहरों में रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक लुढ़का। 11 शहरों में तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सबसे कम माउंट आबू में 15.0 और सीकर में 15.5 डिग्री रहा। सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री गिरावट अंता बारां में रहा। यहां पारा 17.3 रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर में दिन का पारा 3° बढ़ा और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री लुढ़ककर 20.7 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने 2-3 दिन तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान जताया है। 19-20 अक्टूबर तक कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now