हाड़ौती के कसार गांव स्थित एक घर में बादाम के पेड़ पर सांप दिखाई देने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन अशोक चांदना ने वन्यजीव एवं पर्यावरण प्रेमी ललित बौरासी को इसकी सूचना दी तो उन्होंने सांप को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने बताया कि बादाम के पेड़ पर धामण प्रजाति का सांप बैठा था। जिसे रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने बताया कि सांप पहले घर के दरवाजे पर बैठा था। और बाद में परिसर में लगे बादाम के पेड़ पर चढ़ गया।
घर में घुसा मगरमच्छ का बच्चा
कोटा गांव के खेड़ारामपुर चौराहे पर एक घर में मगरमच्छ का बच्चा घुस आया। इससे घर के लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में उसे रेस्क्यू कर नदी में छोड़ दिया गया।गृहस्वामी राम खंडेलवाल ने बताया कि रात करीब 9 बजे घर में मगरमच्छ का बच्चा घुस आया। जिसकी लंबाई करीब 2 फीट थी। मगरमच्छ के बच्चे को देख परिजनों के होश उड़ गए। मगरमच्छ के घर में घुसने की सूचना कैथून थाना पुलिस को दी गई। मगरमच्छ के बच्चे को रेस्क्यू कर नदी में छोड़ दिया गया।
You may also like
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! जानिए किन बैंकों से मिलेगा सबसे सस्ता एजुकेशन लोन
नगर निकायों में पीएम आवास योजना का मना 10 वां वर्षगांठ
बुंदेलखंड के 90 फीसदी घरों में हो रही नल से जल की सप्लाई: स्वतंत्र देव सिंह
(अपडेट) लखनऊ मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत से विचलित दोस्त ने भी ट्रेन से कटकर दी जान
जब-जब कांग्रेस को मौका मिला, संविधान का गला घोंटा : योगी आदित्यनाथ