Top News
Next Story
Newszop

Banswara जल वितरण प्रणाली को मजबूत करने पर जोर

Send Push

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, ग्राम पंचायत वाड़गुण में सिंचाई विभाग की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता अधिशासी अभियंता बांध खंड प्रथम सिंचाई परियोजना ने की। बैठक का उद्देश्य किसानों की सिंचाई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर जल प्रबंधन, वितरण, और मरम्मत कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना था। जिससे आगामी रबी सीजन में सिंचाई से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो।

बैठक में सिंचाई के लिए नहरों की सफाई और उनकी मरम्मत पर चर्चा की। वहीं किसानों के बीच जल वितरण को समान रूप से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस मौके पर वाड़गुण सरपंच धुलजी चरपोटा, भूंगड़ा सरपंच मनोहर लाल डोडियार, पंचायत समिति सदस्य रकम चंद चरपोटा आदि मौजूद थे।

Loving Newspoint? Download the app now