पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। आरोप है कि एक नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने अपने दोस्त और चार अन्य युवकों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे कई शहरों में ले जाया गया। बूंदी रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली लड़की ने घटना का खुलासा किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह सात साल की थी, तब उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली और वह अपने चार भाई-बहनों के साथ सौतेले पिता के घर आ गई। उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने मां को बताया तो उसने भी उसे चुप रहने को कहा।लड़की ने अपने सौतेले पिता के साथ ही दोस्त और चार अन्य लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। लड़की ने बूंदी पुलिस को बताया कि उसे कई शहरों में ले जाया गया और वहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह चित्तौड़गढ़ जिले की रहने वाली है। पुलिस ने लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया। बूंदी में पोक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने बिना नंबर की दर्ज रिपोर्ट चित्तौड़गढ़ थाने को भेज दी है।
You may also like
सारा जेसिका पार्कर ने 'एंड जस्ट लाइक दैट' में Mr. Big की मौत पर अपनी भावनाएँ साझा की
खंडवा में हुए निर्भया जैसे मामले में कांग्रेस का एक्शन; पीड़ित परिवार के घर दिल्ली से आए नेता, राहुल गांधी ने की बात
आज के स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, और मनोरंजन की खबरें
दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS समेत 38 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
चकी के अभिनेता एड गैले का निधन, 61 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा