जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर शुक्रवार को जोधपुर में थे। यहां सरदारपुरा बी रोड स्थित मालाबार ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ करने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ खुद के हिट गाने मेरा नाम है लखन पर डांस भी किया। अपने अनुभव शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें जोधपुर आना बहुत अच्छा लगता है और उनकी पहले की कुछ फिल्मों की शूटिंग भी जोधपुर में हुई थी।
अनिल कपूर कहा कि जोधपुर उनकी फेवरेट सिटी है। यहां पर फैंस का खूब प्यार उन्हें मिलता है। उन्होंने इस प्यार के लिए शहर वासियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस दौरान फैंस उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में जमा हो गए। अनिल कपूर ने उन्हें निराश नहीं किया और मंच पर अपने हिट गानों के साथ डांस की झलकियां भी दिखाई।अनिल कपूर के सरदारपुरा आने की सूचना पर बड़ी संख्या में फैंस सड़क पर इकट्ठा हो गए। इसके चलते पुलिस को भी व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जैसे ही अनिल कपूर शोरूम पर पहुंचे फैंस ने मेरा नाम है लखन बोलकर हूटिंग करना शुरू कर दिया। अनिल कपूर ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
You may also like
Chhattisgarh News: 'क्या छुपाने की कोशिश कर रहे हैं गृहमंत्री', दीपक बैज हसदेव में पीड़ितों के करेंगे मुलाकात, विजय शर्मा से किया सवाल
बहराइच हिंसा: सपा नेता माता प्रसाद पांडे को पुलिस ने दंगा प्रभावित इलाके में जाने से रोका
भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच भारतीय शेयर बाजार का दीर्घकालिक परिदृश्य मजबूत
'लोकतंत्र ना होता तो केंद्र सरकार मुझे फांसी पर लटका देती', जेल से बाहर आने के बाद सत्येंद्र जैन ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
Amazon Diwali Sale में 87% तक की छूट पर धुआंधार बिक रहे ये Ladies Red Suit, त्योहार के लिए बन गए पहली पसंद