Top News
Next Story
Newszop

Dausa भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर दौसा में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Send Push

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा नेता लगातार दौरे कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं। ताकि उपचुनाव में जीत हासिल की जा सके। यहां सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को एक होटल में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीना व जिला संगठन प्रभारी संजय सिंह नरूका ने संबोधित किया। कार्यशाला में अब तक सर्वाधिक सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रहित की सोच रखने वाली भाजपा को मजबूत करना होगा। सदस्यता अभियान में दौसा जिले ने टॉप 15 जिलों में जगह बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले में कुल एक लाख 20 हजार सदस्य बनाए गए हैं। कार्यकर्ता युवा, महिला, किसान, मजदूर, दुकानदार सहित समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सदस्य बनाएं।

सभी समाज के सभी वर्गों से तथा प्रत्येक मंडल पर प्रत्येक बूथ पर दो सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला संगठन प्रभारी संजय नरूका ने कहा कि भाजपा मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी दिए गए लक्ष्य को तय समय में पूरा करें। पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से शुरू होगा। इस अभियान में जो कार्यकर्ता अपने संदर्भ कोड के माध्यम से 100 सदस्य बनाएंगे, उन्हें सक्रिय सदस्यता मिलेगी। जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभुदयाल शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रत्येक बूथ पर दो सक्रिय सदस्य होंगे, जो अपने बूथ पर कम से कम 100 लोगों को पार्टी में सदस्यता दिलाएंगे। वे सक्रिय सदस्य ही भविष्य में मंडल या जिला पदाधिकारी होंगे। 1 से 5 नवंबर तक मंडल के सक्रिय सदस्यता अभियान के सहयोगियों द्वारा सक्रिय सदस्यों की जांच की जाएगी।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now