बारूद व इंडस्ट्री डिमाण्ड
सर्राफा व्यवसायी कमल सर्राफ के अनुसार, युद्ध में काम में लिए जाने वाले बड़ी मारक क्षमता वाले बारूद में चांदी के उपयोग कारण चांदी में तेजी आई है। इसके अलावा, कम्प्यूटर, मेडिकल, एक्स-रे, मोबाइल व इंडस्ट्री डिमाण्ड बढ़ने से चांदी चमकी है।
वैश्विक हालातों ने दोनों कीमती धातुओं को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। इससे भारत सहित अनेक देशों में सर्राफा व्यवसाय में खलबली मची हुई है।
इस वर्ष अमरीका में होने वाले चुनावों की सरगर्मियों को देखते हुए सोने में तेजी बनी हुई है।
रूस-यूक्रेन, इजरायल-हमास में लम्बे समय से चल रहे आपसी खींचतान की वजह से भी सोने-चांदी में ऊंचाई बनी है।
अमरीकी फेडरल बैंक के आगामी समय में ब्याज दरों में कमी करने के संकेत से सोने में तेजी बनी रहेगी।
पिछले पांच वर्षों के उच्चतम भाव
वर्ष सोना चांदी
2020 47,700 48500
2021 44,013 62,862
2022 51,500 66,990
2023 59,500 71,500
2024 80500 101,500
(22 अक्टूबर )
(सोना प्रति दस ग्राम में), (चांदी प्रति किलोग्राम में)
इस माह उतार-चढ़ाव व रिकॉर्ड तेजी
तारीख सोना चांदी
1 अक्टूबर 78000 93000
5 अक्टूबर 78000 95000
10 अक्टूबर 77500 91500
15 अक्टूबर 78000 93000
21 अक्टूबर 80500 100900
22 अक्टूबर- 80500- 101,500
You may also like
भारत-चीन व्यापार का हाल 'सोशल मीडिया की कहानियों' से उलट, हैरान कर देंगे आंकड़े
इंस्टाग्राम दोस्त के जाल में फंस गई देवास की युवती, होटल के बंद कमरे में कर दिया कांड
Bihar Politics : 'तेजस्वी यादव राजनीति के छुरछुरी पटाखे', लालू पुत्र पर किसने फोड़ दिया 'दीवाली बम'
अराजकता की पराकाष्ठा है... जेपीसी में हंगामे पर बोले समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल
डायबिटीज और त्योहारों की मिठाई: सुरक्षित तरीके से कैसे ले त्योहारों का आनंद?