राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 आज शुक्रवार 30 मई को घोषित किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा परिषद, बीकानेर राजस्थान कक्षा 5 का रिजल्ट घोषित करेगा। आरबीएसई 5वीं कक्षा का रिजल्ट लिंक शाला दर्पण रिजल्ट पोर्टल पर दोपहर 12:30 बजे एक्टिव हो जाएगा। आप रोल नंबर से राजस्थान 5वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानिए कैसे?
5वीं कक्षा का रिजल्ट आरबीएसई वेबसाइट: राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट वेबसाइट क्या है?
कक्षा 12वीं और 10वीं राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की तरह आरबीएसई 5वीं का रिजल्ट जारी नहीं करता है। इसलिए, कक्षा पांच का रिजल्ट आरबीएसई रिजल्ट वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध नहीं होगा। कक्षा 5 का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है-
rajshaladarpan.nic.in
rajshaladarpan.nic.in रिजल्ट
rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
rajshaladarpan nic in रिजल्ट 2025 क्लास 5
5वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 का रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसके लिए 5वीं का रोल नंबर जरूरी होगा।
जानें- पांचवीं का रिजल्ट कैसे चेक करें-
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in रिजल्ट पर जाएं।
साइट खुलते ही आपको कक्षा 5 का रिजल्ट 2025 का पेज दिखाई देगा। वहां आपको तीन विकल्प मिलेंगे- रोल नंबर और जिले का नाम, रोल नंबर और आवेदन संख्या, रोल नंबर और स्कूल एनआईसी-एसडी कोड/पीएसपी कोड
आपको इनमें से वह विकल्प चुनना होगा जिसे भरकर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं। जैसे ही आप इसे सेलेक्ट करेंगे, नीचे इससे जुड़े बॉक्स खुल जाएंगे।
उदाहरण के लिए, अगर आपने रोल नंबर और जिले का नाम सेलेक्ट किया है, तो आपको इन दोनों की जानकारी वहां भरनी होगी। उससे पहले अपनी क्लास सेलेक्ट करें।
फिर कैप्चा कोड भरें
अब सर्च बटन पर क्लिक करें। आपका पांचवां रिजल्ट राजस्थान बोर्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
नोट: आप अपना राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट नाम के हिसाब से भी चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड किसी भी बच्चे को 5वीं में फेल करके उसी क्लास में नहीं रोकेगा। सभी बच्चों को छठी क्लास में प्रमोट किया जाएगा। रिजल्ट आने के बाद आप आरबीएसई क्लास 5 की मार्कशीट 2025 भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in चेक करने के अलावा अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
You may also like
IPl 2025: हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच अनबन?
Jaipur Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों आया तगड़ा उछाल चांदी में 300 रूपए की गिरावट, जानिए क्या है आज के ताजा भाव
Offbeat: मरने के बाद कहाँ जाती है आत्माएं? जानें क्या कहता है विज्ञान और धर्म
प्रोस्टेट ग्लैंड से जुड़ी समस्याओं के संकेत और उपचार
COVID-19: राजधानी जयपुर बना कोरोना हॉटस्पॉट, देश के अन्य राज्यों में भी बढ़ रहे मामले, नया वेरियंट बढ़ा रहा....