Top News
Next Story
Newszop

Kota 16 बीघा में नष्ट धान की फसल के सदमे से किसान की मौत, वीडियो में देखें छप्पनिया अकाल की दर्दभरी दास्तान

Send Push

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में कीट के प्रकोप से बर्बाद हुई फसल के सदमे से सोमवार को किसान की मौत हो गई। दरअसल, किसान खेत की कटने को तैयार 16 बीघा धान की फसल ब्लास्ट रोग के कारण खराब हो गई। इसका सदमा किसान सह नहीं सका। किसान रामलखन फसल को हार्वेस्ट मशीन से कटवाने खेत पर गया था। फसल तैयार करने पर हुए खर्च के बाद धान की फसल पक कर तैयार थी। यह ब्लास्ट रोग लग जाने से एकदम सूखकर नष्ट हो गई। इससे किसान फसल को देखकर गहरे सदमे में आ गया। उसे गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। वहां पर उपचार के दौरान रामलखन मीणा की मौत हो गई। थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सौंप दिया गया।

Loving Newspoint? Download the app now