Top News
Next Story
Newszop

Jaisalmer चंदन सिंह सोढ़ा को सैन्य सम्मान के साथ दी गई विदाई, वीडियो में जानें डेजर्ट नेशनल पार्क जैसलमेर का क्षेत्रफल

Send Push

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर के बेरसियाला गांव निवासी बीएसएफ के सेवानिवृत्त हवलदार चंदन सिंह सोढा का 82 वर्ष की उम्र निधन हो गया। उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों, BSF के अधिकारियों-जवानों के साथ कई गणमान्य नागरिक व उनके परिवार के लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से सोढा को विदाई दी।गौरतलब है कि बीएसएफ के सेवानिवृत्त हवलदार चंदन सिंह सोढा अचूक निशानेबाज भी रहे। बीएसएफ के सेवानिवृत्त हवलदार चंदन सिंह सोढा ने 1966 में बीएसएफ में बतौर सिपाही जॉइन किया था। सोढा ने 28 साल सेवा देने के बाद साल 1993 में 63 बीएन बीएसएफ से सेवानिवृत्ति ली थी।


अचूक निशानेबाज रहे सोढा

चन्दन सिंह सोढा 1971 के भारत पाक युद्ध में ब्रिगेडियर भवानी सिंह के नेतृत्व में छाछरो में युद्ध लड़ चुके है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। BSF से सेवानिवृत्ति के भी 29 साल बाद भी 80 साल की उम्र में उनके अचूक निशाने बाजी ने हर किसी को अचंभित कर दिया था। सोढा के निधन पर शोक की लहर है। पूरे सैन्य सम्मान के साथ सोढा का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। सोढा पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए। चन्दन सिंह सोढा के छोटे बेटे पूरन सिंह सोढा ने बताया कि उनके दादा इस उम्र में भी सटीक निशाने लगाकर सभी को चौंका देते थे। कई बार एयर गन से वे सटीक निशाने लगाते तो हम उनका विडियो बनाकर शेयर करते। लोग इस उम्र में भी उनकी निशानेबाजी के प्रशंसक रहे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Loving Newspoint? Download the app now