Top News
Next Story
Newszop

Kota रेजीडेंट डॉक्टर अब पूर्ण हड़ताल पर, व्यवस्थाएं चरमरा

Send Push

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा पिछले कुछ दिनों से रोजाना 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे कोटा मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। सुबह 9 बजे जैसे ही अस्पताल शुरू हुए तो रेजिडेंट काम पर नहीं आए और अस्पतालों की गई।सभी जगह आउटडोर में सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई लेकिन भीड़ ज्यादा होने से अवस्थाओं का आलम रहा। हड़ताल को देखते हुए जिला कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की मांग पर आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों से 30 डॉक्टरो को मेडिकल कॉलेज में लगाया है।

image

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कहा उनकी मांगों को लेकर फिलहाल आंदोलन जारी है। कॉलेज के अधीन विभिन्न विभागों में करीब 600 रेजिडेंट डॉक्टर्स कार्यरत है। एक साथ इनके काम पर नहीं आने से पूरा चिकित्सा तंत्र प्रभावित हो जाता है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर जांच सेवाओं और इनडोर मरीजों पर आया। क्योंकि इन सेवाओं की रीढ़ रेजिडेंट होते हैं। नए अस्पताल एमआरआई, सीटी स्कैन समेत अन्य जांचों का काम भी प्रभावित रहा।
 

Loving Newspoint? Download the app now