Top News
Next Story
Newszop

Sikar पाटन में श्रीमद् भागवत कथा हुई शुरू, निकाली कलश यात्रा

Send Push

सीकर न्यूज़ डेस्क, पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्यालोधरा में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने सुसज्जित कलश सिर पर रखकर धार्मिक गीतों की धुन पर नृत्य करते हुए कलश यात्रा में भाग लिया। गांव के ठाकुर जी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। इस दौरान भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा, रास्ते में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

सत्यनारायण जांगिड़ ने बताया कि आज से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा 22 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान कथा व्यास श्रीमद् भक्ति वेदांत यति महाराज के शिष्य साईं राम महाराज द्वारा 7 दिनों तक संगीतमय ढंग से श्रीमद् भागवत कथा का वर्णन किया जाएगा। इस दौरान दीपक जांगिड़, संदीप, विनोद, सुभाष, जयभगवान शर्मा, गिरधारी, जय नारायण, रिछपाल सैनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण कलश यात्रा में शामिल हुए।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now