भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 292 रन बनाए थे। कप्तान दीपिका टीसी बी3 ने 58 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली थी। फूला सरेन बी3 ने 22 गेंदों पर नाबाद 54, अनेखा देवी बी2 ने 14, अनु कुमारी बी1 ने 14 और काव्या वी बी1 ने नाबाद 12 रन बनाए। इसके अलावा भारतीय टीम को 52 अतिरिक्त रन और 26 पेनल्टी रन मिले।
293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 57 रन पर सिमट गई।
दीपिका टीसी बी3 को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ जीता था।
दिन का पहला मुकाबला नेपाल और श्रीलंका के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 87 रन बनाए थे। बी3 मिहिरानी दुलांजलि ने 23 रन बनाए थे। नेपाल की तरफ से कांति योगी ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए। बिनीता पुन ने 11 रन देकर 1 विकेट लिया।
भारत ने अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ जीता था।
Also Read: LIVE Cricket Scoreदृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है। टूर्नामेंट 11 से 23 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमरीका की टीम विश्व कप में हिस्सा ले रही है।
Article Source: IANSYou may also like

बिहार के एग्जिट पोल से अडानी की झोली में ₹1,90,55,52,52,500 , अंबानी से कितनी रह गई दूरी?

Vastu Tips for Money: जेब में नहीं टिक रहा पैसा, आमदनी से ज्यादा हो रहे खर्चे, अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स

Weather Update: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, आने वाले दिनों में और बढ़्रेगी सर्दी, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Benjamin Netanyahu को हो सकती है सजा, ट्रंप ने इजरायल के राष्ट्रपति से किया ये अनुरोध

Exit Poll के बाद महागठबंधन की चिंताएँ बढ़ीं, विधायकों को बिहार से बंगाल शिफ्ट करने की योजना




