टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वैश्विक कार्य बल में लगभग 3% कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। माइक्रोसॉफ्ट के इस जॉब कट में लगभग 6000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। कंपनी ने साल 2023 में सबसे बड़ी छंटनी की थी तब लगभग 10000 कर्मचारियों को नौकरी से निकल गया था। इसके बाद से अब यह सबसे बड़ी छंटनी है। हालांकि जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है उन्हें दो विकल्प दिए जा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट जॉब कट से प्रभावित कर्मचारियों के पास विकल्पमाइक्रोसॉफ्ट ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के पास दो विकल्प दिए हैं। कर्मचारियों को उनकी सेवा समाप्ति के बाद 60 दिनों का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा प्रभावित कर्मचारी पुरस्कार और बोनस के लिए भी पात्र होंगे। कंपनी ने हाल ही में प्रदर्शन प्रबंधन प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जिसके अंतर्गत प्रदर्शन संबंधित मुद्दों के कारण निकल कर कर्मचारियों को 2 साल तक फिर से काम पर नहीं रखा जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर निकल जा रहे कर्मचारियों को या तो स्पष्ट अपेक्षा और सुधार के लिए समय सीमा दी जाएगी। यानी कर्मचारी प्रदर्शन सुधार योजना (PIP) का विकल्प चुन सकते हैं। या फिर वे 16 सप्ताह के विच्छेद वेतन के साथ ग्लोबल वॉलंटरी सिपरेशन एग्रीमेंट ले सकते हैं। जो भी लोग पीआईपी का चुनाव करते हैं, उन्हें 5 दिन के अंदर तय करना होगा और फिर उन्हें दूसरे पैकेज का लाभ नहीं मिल पाएगा। माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी का यह कारणजून 2024 तक कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 228000 थी। जिसमें से लगभग 1,985 कर्मचारी वाशिंगटन राज्य में हैं। कंपनी वैश्विक कार्य बल के 3 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। इसमें सभी स्तरों की टीम और भौगोलिक क्षेत्र के हजारों कर्मचारी होंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने छंटनी के इस फैसले के बारे में बताया कि यह कदम कंपनी की लागत नियंत्रण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में भारी निवेश के बीच उठाया गया है। संगठन को अधिक चुस्त बनाने और प्रबंधन स्तरों को कम करने के लिए यह जरूरी है। प्रबंधन भूमिकाओं पर इयादा असरअप्रैल महीने में माइक्रोसॉफ्ट की मुख्य वित्तीय अधिकारी एमी हूड ने कहा था कि कंपनी उच्च प्रदर्शन वाली टीमों के निर्माण और प्रबंधकों की संख्या कम करने पर ध्यान दे रही है। यानी हाल ही में हो रही यह छंटनी मुख्य रूप से मध्य प्रबंधन भूमिकाओं को ज्यादा प्रभावित करेगी। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि वह सभी प्रबंधक के नियंत्रण की सीमा को बढ़ाकर अधिक व्यवस्थित और पदानुक्रम बनाना चाहते हैं। कंपनी पहले भी यह संकेत दे चुकी है कि उनका प्राथमिक लक्ष्य इंजीनियरिंग प्रतिभाओं को आगे लाना है। एआई निवेश उत्पन्न होने वाले मार्जिन दबाव का असरइस वित्तीय वर्ष में माइक्रोसॉफ्ट ने 80 बिलीयन डॉलर इन्वेस्टमेंट के प्लानिंग की है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसका अधिकांश हिस्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेवाओं के लिए डाटा सेंटर के विस्तार पर खर्च किया जाएगा। ऐसे में विशेषकों का यह मानना है कि माइक्रोसॉफ्ट के यहां छंटनी एआई निवेश से होने वाले मार्जिन दबाव को प्रबंधित करने का एक तरीका है। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में जनवरी-मार्च तिमाही के लिए वॉल स्ट्रीट की अपेक्षाओं से बेहतर बिक्री और मुनाफा दर्ज किया।
You may also like
हाइवे पर खराब खड़ी रोडवेज बस से पिकअप की हुई टक्कर, चालक की मौत
फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज, रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला का जलवा, ज्यूरी मेंबर बनीं पायल कपाड़िया
Ministry of External Affairs : भारत ने चीन के नाम बदलने वाले कदम को किया खारिज, अरुणाचल को बताया अभिन्न अंग
सुगंधा मिश्रा ने किया नोट से इश्क का इजहार, बोलीं 'इसकी आदत सी हो गई है मुझे'
चीन ने फिर बदले अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम, भारत ने कहा- देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है