बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार रात उनके निवास पर चाकू से हमला किया गया। उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना आधी रात के समय अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ट्रेंडिंग वीडियो
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुस आया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। घटना के समय अभिनेता के कुछ परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद थे। कहा जा रहा है कि घर में घुसे व्यक्ति की काम वाली से बहस हुई। जब सैफ ने हस्तक्षेप कर उसे समझाने की कोशिश की, तो उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सैफ अली खान पर घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला किया। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बांद्रा के डीसीपी ने पुष्टि की कि रात 2:30 बजे एक अनजान व्यक्ति सैफ के घर में घुसा और इस दौरान उन पर चाकू से हमला किया गया। डीसीपी ने बताया कि सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू से मारा गया या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह झगड़ा सैफ अली खान की काम वाली से शुरू हुआ था। जब सैफ ने इस विवाद में हस्तक्षेप किया, तो उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
You may also like
मुर्शिदाबाद हिंसा : अब तक 315 गिरफ़्तार, दो नाबालिग भी शामिल
मप्रः मुख्यमंत्री आज करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा
राज्यपाल पटेल आज प्रतापगढ़ में संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में होंगे शामिल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल आज दतिया, ग्वालियर व मुरैना जिले के प्रवास पर
JEE Main 2025 Result: राजस्थान के 7 होनहारों ने किया कमाल, जानिए किसने हासिल की ऑल इंडिया टॉप रैंक