गाजियाबाद के वेव सिटी में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि उसका पति शराब के नशे में उसे मारता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति न केवल उसे पीटता है, बल्कि उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता है। पुलिस ने जानकारी दी है कि उसका पति मानसिक रोगी है।
अत्याचार की हदें महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे बुरी तरह से पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। अब वह अपने छोटे बेटे के साथ एक सहेली के घर रह रही है और एक नए अपार्टमेंट में किराए पर रहने लगी है। उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
महिला के दो बच्चे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा उसके पति के पास रहता है। पहले, उसके पति ने उसकी नौकरी भी छड़वा दी थी। अब वह एक स्कूल में काम कर रही है, लेकिन उसे डर है कि उसका पति वहां आकर हंगामा कर सकता है। पीड़िता ग्लेडिस अब्राहम ने अपनी शिकायतें कमिश्नरेट, जिलाधिकारी, डीजीपी और मुख्यमंत्री को भी भेजी हैं।
पति की मानसिक स्थिति सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नागाइच ने बताया कि ग्लेडिस अब्राहम ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी शादी संदीप कुमार से हुई थी, जो रोज शराब पीता है और उसे मारता है। इसके अलावा, वह उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता है।
You may also like
पहलगाम आतंकी हमले की Shoaib Akhtar सहित इन पाक क्रिकेटरों पर गिरी गाज, भारत ने लगा दिया है ये प्रतिबंध
Tripti Dimri Sets Internet Ablaze with Glamorous Beach Photos — See Latest Pictures
6 महीने से एकदम सुनसान पड़ा हुआ था मकान. एक दिन जब खोलकर देखा फ्रिज तो उसके अंदर था कुछ ऐसा कि उड़ गए होश ⤙
खूबसूरत युवती को देखकर मचल गया डिलीवरी बॉय का दिल, हाथ पकड़कर बोला- तुम बहुत सुंदर हो फिर जो हुआ जानकर उड़ जायेंगे होश ⤙
Rashifal 29 April 2025: इन राशियों के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा, आपका अटका काम पूरा होगा, जाने क्या कहता हैं आपका राशिफल