बेंगलुरू। एक लड़की के लिए शादी का दिन एक बुरा सपना बन गया जब वह लोकल ब्यूटी पार्लर गई। ब्यूटी पार्लर से लौटने के बाद उसका चेहरा अत्यधिक सूज गया, जिसे देखकर दूल्हे ने शादी से मना कर दिया। यह घटना कर्नाटक के हसन जिले के अरासिकेरे गांव में हुई। फिलहाल, लड़की का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मेकओवर का बुरा असर
शादी के दिन ब्यूटी पार्लर जाना अब आम बात हो गई है। इसी तरह, कर्नाटक की यह महिला भी अपने कस्बे के ब्यूटी पार्लर गई थी। उसने अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगवाने का निर्णय लिया। कुछ नया करने की चाह में, उसने फाउंडेशन के बाद स्टीम लिया। स्टीम लेते ही उसके चेहरे पर जलन हुई और वह सूज गया।
पुलिस में शिकायत दर्ज
जब दूल्हे ने लड़की की स्थिति के बारे में सुना, तो उसने शादी से इंकार कर दिया। लोगों के समझाने के बावजूद, वह राजी नहीं हुआ और शादी टूट गई। लड़की के परिवार ने उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया और फिर ब्यूटी पार्लर की संचालिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
You may also like
भतीजे पर चढ़ा इश्क को भूत, चाची ने किया ब्रेकअप तो बेटी संग कर दिया काण्ड ⤙
Entertainment News- इन सेलेब्स ने दिया अपने लाइफ पार्टनर का धोखा, जानिए इनके बारे में
भारत या पाकिस्तान, अटारी चेक पोस्ट बंद होने से किसका ज़्यादा नुक़सान?
Government job: स्टाफ नर्स के 11,389 पदों पर निकली भर्ती, केवल इनके पास है आवेदन करने का मौका
Sports News- यह हैं भारत की सबसे अमीर क्रिकेट महिला, जानिए इनके बारे में