महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक अत्यंत चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 46 वर्षीय महिला ने अपनी 20 वर्षीय गर्भवती बेटी की निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध में उसकी 17 वर्षीय बेटी भी शामिल थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को सुधार गृह भेजा गया है।
हत्या का कारण और घटनाक्रम
यह घटना 19 तारीख को नालासोपारा के विजय नगर में हुई। प्रारंभ में पुलिस ने इसे दुर्घटनावश मौत मानकर मामला दर्ज किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई। जांच में पता चला कि महिला अपनी गर्भवती बेटी के रिश्ते से नाराज थी, जिसके चलते उसने उसे मार डाला।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि गर्भवती युवती का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिससे वह गर्भवती हुई थी। इस पर उसकी मां का गुस्सा भड़क गया। वारदात के दिन, महिला ने अपनी छोटी बेटी के साथ मिलकर पहले पीड़िता की पिटाई की। दोनों ने मिलकर उसका गला पकड़ा और चेहरे पर हमला किया। इसके बाद, छोटी बहन ने उसकी हाथों पर काट लिया, जिससे वह खुद को बचा न सकी। इस बीच, महिला ने फीते से अपनी बेटी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
इस क्रूर हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया और 17 वर्षीय छोटी बेटी को सुधार गृह भेज दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को हत्या का मामला दर्ज करने के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
नालासोपारा में एक और रेप का मामला
इसी नालासोपारा में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही इलाके के निवासी हैं और एक-दूसरे को जानते हैं। अचोले थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले महीने की शुरुआत में नाबालिग लड़की के घर गया था, जब वह अकेली थी। कथित तौर पर युवक ने तब लड़की के साथ बलात्कार किया।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब डॉक्टरों की जांच में लड़की छह माह की गर्भवती पाई गई। इसके बाद, लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ बीएनएस और पॉस्को की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
You may also like
सास-ससुर के बाहर जाते ही बहु ने दिखाया अपना असली रंग! ऑनलाइन गेमिंग की लत में कर दिया इतना बड़ा कांड, जानकर पुलिस भी हैरान
सराय काले खां से मोदीपुरम तक 160 की रफ्तार से दौड़ी नमो भारत, ट्रायल सफल, जल्द शुरू होगी सर्विस
क्या अब अमेरिका में होंगे आतंकी हमले? G7 के दौरान ईरान ने ट्रंप को दी थी स्लीपर सेल एक्टिवेशन की धमकी
थाली में तीन' रोटी रखना अशुभ क्यों माना जाता है? जानिए असली वजह
घबराहट हो रही थी, डॉक्टर ने जांच की तो रह गए सन्न- हार्ट से लीक हो रहा था ब्लड, ऐसे बची मरीज की जान