Azab Gazab
Next Story
Newszop

घी या तेल? भगवान को कौन सा दीपक लगाना होता है शुभ, जान लें इससे जुड़े नियम…

Send Push

हिंदू धर्म में देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा पाठ करने का बड़ा महत्व होता है। कोई भी पूजा भगवान की आरती और दीपक की ज्योति के बिना अधूरी होती है। हालांकि दीपक लगाते समय लोगों के मन में एक दुविधा रहती है। दीपिक घी का लगाए या तेल का? कौन सा दीपक कब और कैसे लगाना चाहिए? इनमें ज्यादा शुभ कौन सा दीपक होता है? आज हम आपके इन सभी सवालों के जवाब देंगे।

घी का दीपक image

हिंदू धर्म में भगवान के समक्ष घी का दीपक जलाना बड़ा शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घी के दीपक से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। आपको मनचाहा फल देते हैं। यह दीपक आप सुबह और शाम दोनों समय प्रज्वलित कर सकते हैं। घी शुद्ध होना चाहिए। मिलावट वाला या वनस्पति (डालडा) नहीं होना चाहिए।

image

घी का दीपक घर में लक्ष्मी भी लाता है। मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करने से घर में बरकत बनी रहती है। पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। इसके अलावा शिवजी, गणेशजी और विष्णुजी को भी घी का दीपक लगाने से लाभ होता है। आपके सभी दुख खत्म हो जाते हैं। घर में खुशियां आती है।

image

घी का दीपक लगाने का भी एक खास नियम होता है। इसे हमेशा भगवान के दाईं ओर जलाना चाहिए। इससे घर का वास्तु दोष समाप्त होता है। आपके घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। घी के दीपक में हमेशा सफेद रंग की खड़ी बत्ती ही लगाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। नेगेटिविटी दूर चली जाती है।

तेल का दीपक image

हिंदू धर्म में तेल का दीपक प्रज्वलित करने की भी परंपरा होती है। ये भी घी के दीपक की तरह शुद्ध माना जाता है। जो लोग सक्षम नहीं हैं वह घी की जगह तेल का दीपक भी लगा सकते हैं। यह दीपक भी आपको सुबह और शाम दोनों समय लगाना चाहिए। आप मूंगफली, सोयाबिन, सरसों, तिल इत्यादि का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

image

सक्षम न होने पर आप तेल का दीपक हर भगवान को लगा सकते हैं। लेकिन कुछ देवी देवता ऐसे भी होते हैं जिन्हें सिर्फ तेल का ही दीपक लगता है। इन्हें घी का दीपक नहीं लगाया जाता है। इनमें हनुमानजी और शनिदेव सबसे पहले आते हैं। इन दोनों को मंगलवार और शनिवार तेल का दीपिक लगाना चाहिए। इन्हें सरसों या तिल के तेल का दीपक लगाने से ज्यादा लाभ होता है।

image

तेल का दीपक आपके दुखों का नाश करता है। शत्रु को आपके घर से दूर रखता है। उसकी कोई चाल पूरी नहीं होने देता है। यह तेल भगवान के बाईं ओर लगाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होती है। इस तेल में लाल रंग की लंबी लेटी हुई बत्ती लगाना चाहिए।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now