उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने अपनी सगी बेटी से रेप करने के मामले में आरोपी पिता को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 60 हजार का जुर्माना लगाया है। अदालत ने पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न करने, गाली-गलौज और धमकाने के आरोप में पिता को दोषी पाया।
अगर आरोपी जुर्माना नहीं दे पाया तो उसे 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
जानिए पूरा मामला
अभियोजन पक्ष का कहना है कि आरोपी अनुराग की पत्नी की 2010 में मौत हो गई थी। बाद में उसने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से जन्मी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार न हो, इसके लिए उसकी मौसी ने उसका पालन-पोषण शुरू कर दिया। बाद में नाबालिग बेटी को उसका पिता जबरदस्ती अपने साथ वापस ले गया।
नशे में टुल्ल था पिता
पिता के घर पर रहने के दौरान 2019 को आरोपी की अपनी दूसरी पत्नी से लड़ाई हो गई। गुस्से में वह अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। उस रात आरोपी शराब पीकर घर आया और नशे में अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की चिल्लाई लेकिन उसे बचाने वाला वहाँ कोई नहीं था। पिता ने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में लड़की ने पूरी बात अपनी मौसी को बताई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में सजा का ऐलान किया गया है।
You may also like
गरुड़ पुराण में 36 नरकों का विवरण: पापों की सजा
कभी सोचा नहीं था 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा पार्ट भी आएगा: हितेन तेजवानी
Gigi Hadid और Ines de Ramon की शादी की प्रतीक्षा: क्या करेंगे Bradley Cooper और Brad Pitt?
बलूचिस्तान में महिला और पुरुष की हत्या के वीडियो पर पाकिस्तान में मचा है हंगामा
'कपूर और खान के बीच पांडे आउट ऑफ सिलेबस आ गया', अहान के लिए चंकी के इस पोस्ट पर लोगों ने अनन्या पर उठाई उंगली