Top News
Next Story
Newszop

तुलसी के पास इन 5 चीजों को रखना होता है अशुभ, चली जाती है घर की बरकत..,

Send Push

तुलसी को हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। इसकी देवी की तरह पूजा की जाती है। कहा जाता है कि तुलसी माता को प्रसन्न करने से घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। इसलिए लोग तुलसी को रोज जल देते हैं और सुबह शाम दीपक अगरबत्ती भी करते हैं। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हम तुलसी के पास कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जो वर्जित होती है। इससे तुलसी माता नाराज हो जाती है। फिर लाभ की जगह हमारा नुकसान होता है। इसलिए इन चीजों को भूलकर भी तुलसी के पास न रखें।

image जूते-चप्पल image

तुलसी के पौधे के पास जूते चप्पल जैसी चीजे भूलकर भी न उतारे। ऐसी चीजें नेगेटिव ऊर्जा से भरी होती है। इन्हें तुलसी के पास रखने से अशुभ हो सकता है। इसके अलावा यह जूते चप्पल सत्रह जगहों से होकर आते हैं। इनमें बहुत गंदगी भी होती है। इसलिए इसे तुलसी के पास रखने से आप पाप के भागीदार बन सकते हैं। तुलसी माता आपसे नाराज हो सकती है।

झाड़ू-कूड़ादान image

झाड़ू और कूड़ादान जैसी चीजें भी तुलसी के पास रखने से बचना चाहिए। यह दोनों चीजें भी गंदगी और नेगेटिविटी के संपर्क में आती है। इन्हें तुलसी के पास रखने से उसकी पवित्रता पर आंच लग सकती है। सकारात्मक ऊर्जा से भरी तुलसी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा तो इसका बुरा नतीजा आपको भुगतना पड़ता है।

शिवलिंग image

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पास शिवलिंग भी नहीं रखना चाहिए। कई लोग छोटी सी शिवलिंग तो तुलसी के गमले में रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना उचित नहीं है। यहां तक कि धार्मिक मानयताओं के अनुसार शिवजी को तुलसी चढ़ाई भी नहीं जाती है। इसलिए शिवलिंग को तुलसी के पास रखने की भूल न करें।

गणेशजी image

वास्तु शास्त्र की माने तो तुलसी के पास गणेशजी की मूर्ति या तस्वीर भी नहीं रखना चाहिए। यह भी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपने ऐसा किया तो आपको लाभ की जगह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गणेशजी और तुलसी में दूरी बनाए रखना चाहिए।

कांटेदार पौधे image

वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी काँटेदार पौधों को नहीं रखना चाहिए। इससे तुलसी का शुभ प्रभाव फीका पड़ने लगता है। यह काँटेदार पौधे वास्तु के हिसाब से भी अशुभ माने जाते हैं। इनसे नेगेटिव एनर्जी प्रवाहित होती है। इस वजह से ये तुलसी की पॉजिटिव एनर्जी को खत्म कर सकते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कर दूसरों के साथ भी साझा कर सकते हैं।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now