आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों का खान-पान भी अनियमित हो गया है। अब अमूमन लोग किचन में बनी चीजों का नहीं बल्कि बाहर बने फास्ट फूड का सेवन करने लगे हैं। इसका परिणाम यह होता है कि हर उम्र के लोगों में लिवर से जुड़ी समस्याएं देखी जा रही हैं।
विशेष रूप से फैटी लिवर डिजीज से लोग तेजी से ग्रसित होते जा रहे हैं। लिवर में सूजन को ही चिकित्सा जगत में फैटी लीवर डिजीज कहा जाता है। भारत में यह समस्या हर उम्र के लोगों में बढ़ती जा रही है। इस बीमारी का यदि सही समय से इलाज व रोकथाम ना किया जाए तो भविष्य में यह गंभीर रूप धारण कर सकती है।
आज के आलेख में हम आपको फैटी लीवर के कारण, रोकथाम के उपाय व उपचार से संबंधित जानकारी से अवगत कराएंगे।
लिवर में सूजन के कारणफैटी लीवर होने के अनेक कारण हैं जैसे अनहेल्दी भोजन, तनाव, अल्कोहल का नियमित सेवन तथा विभिन्न दवाइयां के सेवन का साइड इफेक्ट्स। यह बीमारी दो तरह की होती है अल्कोहोलिक फैटी लिवर व नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर।
लिवर को नियंत्रित करने वाले दो एंजाइम्स SGOT व SGPT की भूमिका फैटी लीवर डिजीज में मुख्य कारक है। इन्हीं दोनों एंजाइम्स का लेवल असंतुलित हो जाने से लीवर में सूजन बढ़ने लगती है।
लिवर में बढ़ती सूजन को कम करने के उपायजब लिवर की कोशिकाओं में चर्बी जमा हो जाती है तो लिवर में सूजन बढ़ जाती है। इसे कम करने के लिए चिकित्सकीय उपाय व खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।
विशेष रूप से लीवर की सूजन को कम करने के लिए उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो लीवर को पुष्ट करने के साथ सूजन को काम करते हैं। खाद्य विशेषज्ञ श्वेता शाह पांचाल ने लिवर की सूजन को कम करने के लिए गर्मियों में मिलने वाले एक फल ताड़गोला या आइस एप्पल खाने की सलाह दी है।
ताड़गोला खाने के फायदेलिवर की करता है सफाई
ताड़गोला में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो आपके लीवर की सफाई करने में मददगार है। इसके सेवन से लीवर में छुपे टॉक्सिंस से निजात मिलती है परिणाम स्वरुप लीवर की सूजन भी कम होने लगती है।
मोटापा कम करने में सहायक है ताड़गोला (Tadgola)
यदि किसी का वजन अधिक है तो स्वाभाविक रूप से लीवर पर प्रेशर बढ़ जाएगा और लीवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाएगा। ताड़गोला फल खाने से वजन तेजी से कम होता है। लो- कैलोरी फूड होने के कारण इसमें डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसी कारण ताड़गोला को एक बेहतरीन वेट लॉस फूड कहा जाता है।
You may also like
आज से ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर प्रकटोत्सव 'एकात्म पर्व'
job news 2025: इस जॉब के लिए 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलेरी
Delhi Braces for Thunderstorms and Rain Over Next Two Days, IMD Issues Alert
रणवीर की फिल्म धुरंधर का अंतिम शेड्यूल अमृतसर में होगा
किसान सम्मान निधि के पात्र लाभार्थियों को बड़ा अवसर, पात्र किसानों को योजना में सुधार और गलत राज्य के लाभ परित्याग का मिलेगा मौका