हिंदू धर्म में पेड़ पौधों से लेकर पशु पक्षियों तक को शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत से पशु पक्षियों को विशेष महत्व दिया जाता है. कई बार देखने में आता है कि हमारे घरों में कुछ पक्षी आकर अपना घोंसला बना लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में चिड़िया, कबूतर के घोंसले या मधुमक्खी का छत्ता बहुत अहम संकेत देते हैं। इस तरह के पक्षियों या कीड़े मकोड़ों का आना और रहना व्यक्ति को कुछ खास इशारे करता है। शगुन शास्त्र में इन पक्षियों से जुड़े कुछ शुभ और अशुभ संकेत बताए गए हैं। आप ने भी देखा होगा कि कई बार घर में चिड़िया-कबूतर घोंसला बना लेते हैं। तो वहीं मधुमक्खियाँ भी अक्सर घर में अपना छत्ता बनाते रहती हैं। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि इस घटना का आपके जीवन और घर पर क्या असर पड़ता है? चलिए जानते हैं।
चमगादड़ :चमगादड़ अक्सर रात में निकलते हैं। ये वैसे तो पेड़ों पर या पुराने खंडहर टाइप के घरों में अधिक रहते हैं, लेकिन कभी-कभी किसी अच्छे घर में भी अपना डेरा जमा लेते हैं। यदि कोई चमगादड़ आपके घर में रहना शुरू कर दें तो ये खतरे की निशानी है। इसका मतलब है कि आपके घर में कोई अशुभ घटना घटित होने वाली है। आपके जीवन में कुछ बुरा हो सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए आप चमगादड़ को बिना नुकसान पहुंचाए घर से भगा दें।
मधुमक्खी का छत्ता :मधुमक्खियाँ भी कई बार घर के कोनों में अपना छत्ता बना लेती हैं। कुछ लोग इन्हें जानबूझकर नहीं भगाते हैं। उन्हें ताजे और मीठे शहद का लालच रहता है। लेकिन वास्तु शास्त्र की माने तो घर में मधुमक्खी का छत्ता लगा रहना अच्छी बात नहीं है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । इससे किसी बड़ी दुर्घटना के होने के चांस बढ़ जाते हैं।
ततैया का छत्ता :मधुमक्खी की तरह ततैया भी घरों में अपना छत्ता बना लेती हैं। इनके छत्ते घरों में ज्यादा देखने को मिलते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ततैया के छत्ते का घर में होना शुभ नहीं होता है। यदि यह घर में हो तो एक के बाद एक कई दुख दस्तक दे सकते हैं। इस स्थिति में आप ततैया का छत्ता सावधानीपूर्वक हटा दें।
चिड़िया या गौरैया का घोंसला :
यदि कोई चिड़िया या गौरैया आपके घर घोंसला बना लें तो उसे तोड़े या भगाए नहीं। यह शुभ चीज होती है। इससे घर में सुख का आगमन होता है। दुख दूर होता है। ये घर में समृद्धि लेकर आता है। इतना ही नहीं इससे आपका भाग्य भी चमक उठता है। घर में यदि कोई वास्तु दोष है तो वह भी चिड़िया या गौरैया का घोंसला बनने से दूर हो जाता है।
कबूतर का घोंसला :कबूतर अक्सर घरों में घोंसला बनाते रहते हैं। कई लोग इनके मल से परेशान होकर इन्हें भगा देते हैं। लेकिन आप ऐसी गलती मत करिएगा। कबूतर को भगाना मतलब मां लक्ष्मी को घर से दूर भेजना है। दरअसल मां लक्ष्मी को कबूतर बड़ा प्रिय होता है। ऐसे में यदि वह घर में घोंसला बना लें तो वहाँ मां लक्ष्मी जरूर पधारती हैं। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि रहती है।
You may also like
IPL 2025 के बीच श्रीलंका दौरे की घोषणा, 8 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे
बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए शुभ दिन: प्रेमानंद महाराज की सलाह
पानी रोकना मानवता के ख़िलाफ़ अपराध है, सिंधु नदी हमारी रगों में बहती है: बिलावल भुट्टो
IPL 2025, KKR vs CSK: ईडन गार्डन्स स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर
जापान की एसएमबीसी के साथ शुरुआती चरण में हिस्सेदारी बेचने की बातचीत : येस बैंक