भांग का सेवन करने से नशा चढ़ जाता है जो कि लंबे समय तक रहता है। अगर आपको भांग पीने से नशा चढ़ जाए तो इसे उतारने के लिए नीचे बताए गए उपायों को कर दें। इन उपायों को करने से भांग का नशा एकदम उतर जाएगा। दरअसल भांग ही ऐसी चीज है। जिसका नशा 2 दिनों तक रहता है। महाशिवरात्रि और होली के मौके पर कई लोग भांग का सेवन जरूर करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें नशा चढ़ जाता है। जो कि लंबे समय कर रहता है। तो आइए जानते हैं नशा उतराने से जुड़े कुछ घरेलू उपाय।
खाएं खट्टी चीजेंखट्टी चीजें खाने से नशा जल्द ही उतर जाता है। इसलिए आप नशा चढ़ने पर खट्टी चीजों का सेवन कर लें। आप चाहे तो नींबू पानी पी सकते हैं या फिर छाछ, दही, इमली का पानी पी सकते हैं। इन चीजों को खाने से भांग का नशा उतर जाएगा।
ऐसे तैयार करें नींबू का रसएक नींबू को काटकर उसका रस निकाल लें। इसमें पानी मिला दें। आप चाहें थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं। लेकिन इस पानी में चीनी न डालें। इसके अलावा आप चाहें तो नींबू का रस चम्मच में डालकर भी पी सकते हैं।
हल्का गर्म पानी पीएं
भांग पीने पर अगर नशा चढ़ जाए तो सरसों का तेल हल्का गुनगुना करके अपने कान में डाल दें। ये तेल कान में डाल दें। कान में ये तेल डालने से नशा उतर जाएगा और आराम मिल जाएगा। साथ में ही हल्का गर्म पानी भी पी लें।
खा लें देसी घीनशा उतारने के लिए देसी घी का सेवन भी कर सकते हैं। देसी घी खाने से भी नशे से आराम मिल जाता है। दो तीन चम्मच देसी घी के गर्म कर लें। फिर इन्हें पी लें। दिन में दो बार इसे पी लें। आपको आराम पहुंचेगा और नशा उतर जाएगा। बस इस बात का ध्यान रखें की आप केवल शुद्ध घी का ही सेवन करें।
दाल खाएं
अरहर की कच्ची दाल को पीसकर उसका पानी निकाल लें। फिर इस पानी को पी लें। ये पानी पीने से भी नशा उतरने लग जाता है और आराम मिल जाता है।
चने खाएंभुने हुए चने खाने से भी भांग का नशा उतने लग जाता है। भांग खाने के बाद भुने हुए चने खा लें। नशा अपना आप कम होने लग जाएगा। इसके अलावा आप चाहें तो संतरे का सेवन भी कर सकते हैं। संतरे को खाने से भी आराम मिलता है और नशा खत्म हो जाता है।
अदरक खाएंथोड़ा सा अदरक लेकर उसे भुने लें। फिर इसे मुंह में डालकर खा लें या फिर अदरक का रस निकाल कर पी लें। इसके अलावा अदरक की चाय भी पी सकते हैं।
You may also like
500 Note : कैसे पहचानें कि आपके पास जो नोट है वह असली है या नकली? ⤙
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, निवेशकों की चिंता बढ़ी
सरकारी योजना: बेटियों के लिए 34 लाख रुपये का फंड कैसे प्राप्त करें
हींग की खेती: मुनाफे का सुनहरा अवसर
LIC Jeean Anand Policy : प्रतिमाह ₹1358 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 5 लाख रूपये इतने साल बाद' ⤙