23 जून 2025 को बुध देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को अत्यधिक महत्व दिया गया है। इन्हें देवताओं का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह बुद्धि, संवाद, तर्क-वितर्क, गणित, चतुराई और मित्रता का प्रतिनिधित्व करता है। जब यह ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। इस बार के गोचर में भी कुछ राशियों की किस्मत पूरी तरह से चमक सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ—
वृषभ राशि – भाग्य देगा भरपूर साथ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर सुखद समाचार लेकर आया है। आर्थिक मोर्चे पर मजबूती देखने को मिलेगी। अचानक से धन का प्रवाह बढ़ेगा और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन प्रेम और सुकून से भर जाएगा। करियर की अड़चनें दूर होंगी और सपनों को पंख लगेंगे।
कर्क राशि – सौभाग्य का सितारा बुलंद
कर्क राशि के लिए तो यह गोचर विशेष फलदायी रहने वाला है क्योंकि बुध सीधे आपकी राशि में प्रवेश करेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा, वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ और आकस्मिक धन की प्राप्ति भी संभव है। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि – किस्मत देगी दस्तक
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं। लंबे समय से चल रही नौकरी या व्यापार से जुड़ी परेशानियों का समाधान होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। साझेदारी के व्यापार में भी लाभ होने के प्रबल संकेत हैं।
वृश्चिक राशि – जीवन में आएगी नई रफ्तार
वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में बड़ी राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और रिश्तों की गहराई बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में आत्मविश्वास की ऊर्जा बनी रहेगी।
धनु राशि – बदलाव लेकर आएगा सौभाग्य
धनु राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और नए स्त्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक रिश्तों में मिठास घुलेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक विकास के लिए यह समय बेहद उपयुक्त रहेगा। कार्यस्थल पर भी सफलता आपके कदम चूमेगी।
डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।