मध्य प्रदेश के सतना जिले में बेखौफ बदमाशों का आंतक देखने को मिला है। एक पुलिस थाना परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जैतवारा पुलिस थाना परिसर में आधी रात के आसपास हुई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पुलिस थाने की बैरक में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने शोर सुना और बाहर निकल आए। उसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी।
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी के कंधे के पास गोली लगी है और हमलावर मौके से भाग गया। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान आरक्षक की हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं।
You may also like
मनहेरू- भिवानी रेल दोहरीकरण का स्पीड ट्रायल सफल
ब्लाइंड मर्डर : प्लास्टिक कट्टे में महिला का शव बांध कर कलेक्ट्रेट के पास डाला
युद्ध की आहट से लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 400 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 24,274 पर बंद
पीएम मोदी ने मंत्रालयों के सचिवों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, मौजूदा स्थिति पर चर्चा
'ऑपरेशन सिंदूर' पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक गिरफ्तार