Next Story
Newszop

देवेंद्र कुमार अवस्थी बने उपाध्यक्ष और प्रवक्ता, UP में लोक जनशक्ति पार्टी (RV) ने किया विस्तार

Send Push
लखनऊ: लोक जनशक्ति पार्टी (राम‍ विलास) की नजर अब उत्‍तर प्रदेश पर है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी में संगठन का विस्‍तार किया है। पार्टी के यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपने पदाधिकारियों की घोषणा की है। देवेंद्र कुमार अवस्‍थी को प्रदेश वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष और प्रवक्‍ता बनाया गया है। उपाध्‍यक्ष संजीव तिवारी, महासचिव संगठन विपिन कुमार दीक्षित, प्रदेश सचिव सचिन दीक्षित, प्रदेश संगठन सचिव मिही लाल पासी और महानगर अध्‍यक्ष आदित्‍य त्रिवेदी को बनाया गया है। इसी तरह, प्रदेश मीडिया प्रभारी आरपी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्‍य उमेश तिवारी, राजकुमार वर्मा और कार्यालय प्रभारी दीपक गुप्‍ता को बनाया गया है। राम नगीना सिंह को रायबरेली, विनय सिंह को अमेठी, विशाल तिवारी को अमेठी और सुल्‍तानपुर, आदर्श अवस्‍थी को बाराबंकी, संजीत यादव को लखनऊ और नरेंद्र कुमार लोधी को उन्‍नाव का जिला अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। इसके अलावा और भी जिलों में जिला अध्‍यक्ष बनाए गए हैं। गरीबों की लड़ाई लड़ेंगे: अनिल त्रिपाठीइस मौके पर प्रदेश अध्‍यक्ष अनिल त्रिपाठी प्रदेश अध्‍यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और गरीब मजदूर किसान की लड़ाई लड़ेगी। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्‍यक्ति का जीवन परिवर्तन नहीं होता पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हमें समाज और प्रदेश को उन्‍नति की ओर ले जाने के लिए संघर्ष करते रहना है। इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि संर्वेश चंद निदेशक, विशिष्‍ट अतिथि हाजी अबरार और वरिष्‍ठ नेता शारदा श्रीवास्‍तव समेत काफी संख्‍या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Loving Newspoint? Download the app now