City
Next Story
Newszop

ग्वालियर में जमीनी विवाद के चलते भिड़ गए दो पक्ष, फायरिंग में तीन घायल, परिजनों ने टीआई के भाई पर लगाए गंभीर आरोप

Send Push
ग्वालियर: शहर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस घटना में तीन युवक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।दरअसल पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में लाल घाटी पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल दो सगे भाई सहित 3 युवक थाने पहुंचे थे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। एक पक्ष के घायलों के नाम मोहित और मनोज सिकरवार हैं, जो आपस में सगे भाई हैं, जबकि दूसरे पक्ष के घायल का नाम संदीप भदौरिया बताया गया है। टीआई के भाई पर लगाया रंगबाजी का आरोपदोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करके गोली मारने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच एक प्लॉट को लेकर आपस में विवाद चला आ रहा है। संभवतः यही विवाद का मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि दोनों पक्ष जमीनी विवाद की वजह को सिरे से खारिज कर रहे हैं। घायल मोहित और मनोज के बड़े भाई अरविंद सिकरवार ने एक टीआई के भाई पर रंगबाजी का आरोप लगाते हुए खौफ पैदा करने के उद्देश्य से घर के बाहर उनके भाइयों को पिस्टल से गोली मारने का आरोप लगाया है। बारीकी से मामले की जांच कर रही पुलिसअरविंद की मानें तो हमलावरों की संख्या 5 थीं। इतना ही नहीं अरविंद ने टीआई के भाई पर सोमवार को तीन लड़के भेजकर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। आरोपियों के नाम रेशु भदौरिया, संदीप भदौरिया और राहुल वैश्य सहित दो अन्य युवक बताए हैं। वहीं पुलिस एक प्लॉट को लेकर चली आ रही दोनों पक्षों में अदावत को विवाद की वजह बता रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है और जल्दी ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now