Next Story
Newszop

दुबई की सड़कों पर इन 10 गाड़ियों की दिखती है धाक, दबंग खान की फेवरेट एसयूवी सबसे ज्यादा बिकती है

Send Push
Top 10 Cars Of Dubai: दुबई आज अपने बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर, अवसर और सुरक्षा के साथ ही कई अहम सुविधाओं की वजह से दुनिया का सबसे पॉपुलर ट्रैवल और बिजनेस डेस्टिनेशन बन गया है और यहां लाखों भारतीयों के साथ ही दुनियाभर के लोग रहते हैं। आपने इंस्टाग्राम रील्स या अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर दुबई की चकाचौंध के साथ ही हाई-राइड बिल्डिंग और मक्खन जैसी सड़कों पर दुनियाभर की पॉपुलर कार कंपनियों के लग्जरी मॉडल्स देखते होंगे, ऐसे में आज हमने सोचा कि क्यों ना आपको इस धांसू शहर की 10 सबसे पॉपुलर कारों के बारे में बताएं, जिनकी खूब बिक्री भी होती है।
1. निसान पेट्रोल image

निसान पेट्रोल (Nissan Patrol) बीते साल दुबई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। लग्जरी एसयूवी सेगमेंट की निसान पेट्रोल की भारतीय करंसी में कीमत 2 करोड़ रुपये होगी। दुबई की सड़कों पर पेट्रोल काफी धड़ल्ले से दिख जाती है और यह एसयूवी सलमान खान की फेवरेट है।




2. निसान सनी image

निसान की मिडसाइज सेडान सनी (Nissan Sunny) एक समय भारत में भी बिकती थी और इन दिनों यह दुबई में पिछले साल दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। निसान सनी की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है।




3. टोयोटा हाइलक्स image

दुबई में टोयोटा की पॉपुलर लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक हाइलक्स (Toyota Hilux) की बंपर बिक्री होती है। बीते साल हाइलक्स दुबई में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। हाइलक्स की कीमत 30 लाख से 40 लाख रुपये के बीच है।




4. टोयोटा लैंड क्रूजर 300 image

दुबई में लग्जरी एसयूवी के लोग शौकीन हैं और बीते साल यहां टोयोटा लैंड क्रूजर 400 (Toyota LC 300) चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। लैंड क्रूजर 300 की कीमत सवा दो करोड़ रुपये से ज्यादा है।




5. टोयोटा कैम्री image

दुबई के लोगों को टोयोटा की कारों से कुछ ज्यादा ही प्यार है और बीते साल इस कंपनी की प्रीमियम सेडान कैम्री (Toyota Camry) टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कार में रही। टोयोटा कैम्री की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा है।




6. टेस्ला मॉडल 3 image

दुबई में टेस्ला की कारें भी खूब बिकती हैं और इनमें टेस्ला मॉडल 3 (Tesla Model 3) काफी पॉपुलर है। टेस्ला की इस प्रीमियम सेडान की कीमत 40 लाख रुपये से ज्यादा है।




7. लैंड रोवर डिफेंडर image

लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) के दुनियाभर में दीवाने हैं और दुबई के लोगों को भी इस पावरफुल एसयूवी से प्यार है। डिफेंडर बीते साल दुबई की 7वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।




8. जीटूर टी2 image

दुबई में जीटूर टी2 (Jetour T2) बीते साल 8वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसकी कीमत 35 लाख रुपये है।




9. टोयोटा फॉर्च्यूनर image

टोयोटी की पावरफुल एसयूवी फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) का क्रेज दुबई के लोगों को है और साल 2024 में यह 9वीं टॉप सेलिंग कार रही। टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत 50 लाख रुपये है।




10. निसान एक्स-ट्रेल image

निसान की फुलसाइज एसयूवी एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) दुबई में 10वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और इसकी कीमत 50 लाख रुपये है।



Loving Newspoint? Download the app now