हुंडई कंपनी भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में नई वेन्यू को लॉन्च करने के बाद कंपनी अपनी अन्य गाड़ियों को मार्केट में लाने की योजना बना रही है। इस साल मई में कंपनी ने ऐलान किया था कि वह 2030 तक 26 नए मॉडल लॉन्च करेगी, जिसमें नए प्रोडक्ट्स, फेसलिफ्ट मॉडल और नई जनरेशन के मॉडल शामिल होंगे। हाल ही में हुंडई कंपनी ने अपनी 2025 इन्वेस्टर डे पर पुष्टि की कि वह भारत में आठ नए हाइब्रिड मॉडल और एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी कर ही है।
1. ICE और फेसलिफ्ट मॉडल हुंडई एक्सटर को 2026 में मिड-लाइफ फेसलिफ्ट अपडेट मिलने की उम्मीद है। कंपनी नई जनरेशन की क्रेटा (Next-Gen Creta) लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम SX3 होगा और यह 2027 में आ सकती है। यह मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों को जारी रखेगी। इसके साथ ही कंपनी की बिल्कुल नई Bayon क्रॉसओवर SUV के 2026 में भारत आने की संभावना है। इसमें एक नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
2. इलेक्ट्रिक सेगमेंट की नई गाड़ियांहुंडई कंपनी टाटा पंच ईवी को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने 2027 में एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की पुष्टि की है। यह सब-4-मीटर इलेक्ट्रिक SUV इंस्टर ईवी पर आधारित होगी और इसे विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए तैयार किया जाएगा। यह E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसमें दो बैटरी पैक विकल्प मिलेंगे। इसमें लेवल 2 ADAS और OTA अपडेट के साथ इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
3. हाइब्रिड सेगमेंट पर फोकसहुंडई कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन पर फोकस कर रही है, जिसमें तीन से चार SUV शामिल होंगी। Bayon क्रॉसओवर SUV भारत में हुंडई कंपनी की पहला हाइब्रिड मॉडल हो सकती है। इसका 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हाइब्रिड तकनीक का आधार बनेगा, जो वेन्यू जैसी अन्य कॉम्पैक्ट SUVs में भी आ सकता है। साथ ही नई जनरेशन की क्रेटा में भी एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा। लागत कम रखने के लिए यह हाइब्रिड सेटअप भारत में ही बनाया जाएगा। इसके अलावा कंपनी टक्सन से नीचे एक नई हाइब्रिड 7-सीटर SUV (कोडनेम Ni1i) पर काम कर रही है। यह महिंद्रा XUV700 और टाटा सफारी को सीधी टक्कर देगी।
4. Flagship Palisade हाइब्रिडHyundai अपनी सबसे प्रीमियम SUV Palisade को भी 2027-2028 में लॉन्च कर सकती है। इसमें 2.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन होगा, जो 334 hp की पावर देगा। इसकी कीमत ₹40-50 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास होने की उम्मीद है।

You may also like

ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत दोनों खेलेंगे पहला टेस्ट... इस खिलाड़ी पर फटेगा बिल, प्लेइंग 11 को लेकर बहुत कुछ हुआ साफ

Delhi News: द्वारका में कार और बाइक की भीषण टक्कर, 3 साल के बच्चे को कुचला; पिता के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

अभिषेक बजाज के एविक्ट होते ही सपोर्ट में उतरे फैंस, प्रणीत मोरे और मेकर्स पर भड़के यूजर्स, कहा- ये गलत है

निल बट्टेˈ सन्नाटा हो चुकी है आँखों की रोशनी? तो ये पढ़ लीजिये नजर तेज़ करने के घरेलू उपाय﹒

विश्व कप जीतने के एहसास को महसूस नहीं कर पा रहे थे: स्नेह राणा