Study in MIT: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( MIT) को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स की पढ़ाई के लिए अमेरिका ही नहीं, बल्कि दुनिया में सबसे अच्छा संस्थान माना जाता है। यहां पर कई तरह के कोर्सेज की पढ़ाई करवाई जाती है, जिसमें मैथ्स भी शामिल है। MIT से मैथ्स में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल करने पर आपको बेहतरीन रिसर्च का मौका मिलेगा। आपको यहां पर टॉप टियर वाली फैकल्टी मैथ्स पढ़ाएगी और एक अच्छे कैंपस माहौल में डिग्री दी जाएगी।
हालांकि, MIT में पढ़ने का ख्याल मन में आते ही यहां पर ली जाने वाली फीस की भी बात शुरू होने लगती है। बहुत से स्टूडेंट्स-पैरेंट्स जानना चाहते हैं कि यहां पढ़ने का खर्च कितना है। उन्हें इस बात की डिटेल चाहिए होती है कि MIT में ट्यूशन फीस और रहने-खाने के लिए कितना बजट होना चाहिए। MIT अगर बजट में होगा, तभी स्टूडेंट्स यहां पर मैथ्स की डिग्री लेकर आर्यभट्ट बनने आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि MIT में मैथ्स की डिग्री लेने के लिए आपको कितना पैसा खर्च करना होगा।
MIT में पढ़ाई का खर्च
अकेडमिक ईयर 2025-2026 में MIT में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए ट्यूशन फीस 60,156 डॉलर (लगभग 53.40 लाख रुपये) है। इस ट्यूशन फीस में अकेडमिक रिसोर्स, लैब और मेंटरशिप की फीस भी कवर हो जाती है। हालांकि, स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस के अलावा रहने, खाने और अन्य खर्चों के लिए भी पैसे की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा किताबें, हेल्थ इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन और निजी खर्चें भी होते हैं। इस तरह 2025 में यहां पर एक साल की पढ़ाई का खर्च लगभग 79,546 डॉलर (70.50 लाख रुपये) है।
रहने और खाने के लिए एक साल में स्टूडेंट्स को 12,500 से 16,000 डॉलर तक खर्च करने पड़ेंगे। ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि स्टूडेंट्स कौन सा मील प्लान और सुविधा चुन रहे हैं। किताबों पर सालाना खर्च 850 डॉलर का है। निजी खर्च और ट्रांसपोर्टेशन का सालाना खर्च 2250 से 3000 डॉलर के बीच है। अच्छी बात ये है कि MIT में स्कॉलरशिप भी दी जाती है। इसमें कुछ ऐसे प्लान भी हैं, जिससे यहां पढ़ने का खर्च शून्य भी हो जाता है। ऐसे में एडमिशन से पहले इस बारे में जानकारी जरूर हासिल करें।

You may also like
'वो हथियार का दीवाना था, उसके पास AK56 थी' मुंबई बम धमाके के पीछे थे संजय दत्त? 32 साल बाद वकीन ने खोले बंद पन्ने
मणिपुर में सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान, 4 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
'मैंने और आरती ने जहर खा लिया', प्रेमी का घर पर फोन… दोनों की मौत, दो बच्चों की मां थी महिला!
पहले नहीं मिलाया हाथ, फिर 81-26 से रौंदा... भारत की युवा कबड्डी टीम ने कर दिया पाकिस्तान को बुरी तरह बेइज्जत
OnePlus 15: गेम चेंजर होगा ये धाकड़ फोन, 27 अक्टूबर को लॉन्च से पहले कंफर्म हुए ये फीचर्स!