Lifestyle
Next Story
Newszop

गलत वक्त पर ग्रीन टी पीने से फायदे की जगह होगा नुकसान, झेलनी पड़ेगी कब्ज-एसिडिटी

Send Push
ग्रीन टी पीने के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। बॉडी को शेप में रखने से लेकर दिल के रोगों से बचाव करने में ग्रीन टी सहायक होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। रोजाना ग्रीन टी पीने से व्यक्ति काफी एक्टिव रहता है। ग्रीन टी पीने से न सिर्फ हमारी सेहत अच्छी रहती है बल्कि इसका असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है और हेल्दी व ग्लोइंग नजर आती है।


हालांकि केवल इसे पीने मात्र से ही इसके फायदे नहीं मिलते हैं क्योंकि इसे पीने का भी सही तरीका और समय होता है जो शायद ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं है। जिस तरह हर चीज के केवल फायदे नहीं बल्कि कुछ नुकसान भी होते हैं ठीक उसी तरह ग्रीन टी का सेवन गलत तरीके से करने पर फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए आपको ग्रीन टी पीने के कुछ फायदों के अलावा इसे पीने के सही तरीके के बारे में भी बताते हैं।
(सभी फोटो साभार: freepik)
न्यूट्रीशन से भरपूर ग्रीन टी image

एनसीबीआई (Ref) के अनुसार ग्रीन टी में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें सोडियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी6 कैफीन आदि होता है। ब्रेन हेल्थ के लिए भी ग्रीन टी को काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे बॉडी के अलावा दिमाग भी रिलैक्स रहता है। रोजाना इसे पीने से स्ट्रेस कम होता है और घबराहट से भी राहत मिलती है।

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो शरीर को मजबूत रखने में मदद करता है। ऐसे में कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। बदलते मौसम में भी ग्रीन टी का सेवन करने से कई तरह के इन्फेक्शन के बचा जा सकता है।


वेट लॉस में मददगार image

ग्रीन टी में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते हैं। ऐसे में मेटाबोलिज्म बढ़ने से वेट लॉस होता है। ग्रीन टी पीने से ज्यादा भूख नहीं लगती है और बहुत ही कम समय में बैली फैट को घटाया जा सकता है।


हर्बल टी पीने के फायदे​ ​
दिल के लिए हेल्दी image

ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल रखती है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क कम होता है। रोजाना ग्रीन टी पीने से दिल के दौरे और स्ट्रोक से बचाव होता है।


इस तरह पिएं ग्रीन टी image

यदि आप अपनी ग्रीन टी में दूध या शक्कर मिलाते हैं तो ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। यह आपके लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है। ऐसा करने से ग्रीन टी पीने का असली फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। अगर आप सुबह शाम ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वेट मैनेजमेंट करने में मदद मिलती है।


ग्रीन टी पीने का सही समय image

खाना खाने के कम से कम 15 मिनट बाद ग्रीन टी का सेवन करना सही होता है। ग्रीन टी हमेशा खाने के बाद या खाने के बीच में ही पीनी चाहिए। 1 दिन में कम से कम 3 से 4 कप ग्रीन टी काफी होती है। इससे ज्यादा ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से भी कई तरीके की समस्याएं हो सकती है। खाली पेट ग्रीन टी पीने से एसिडिटी, कब्ज, जलन आदि जैसी समस्याएं होती है।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now