बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ दिवाली का जश्न शांति से मनाया। उनकी अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रही हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाई अभी भी जारी है। मालूम हो कि बिजनेसमैन संजय की 52 साल की उम्र में पोलो खेलते समय मौत हो गई थी। उन्होंने कथित तौर पर इंग्लैंड में एक मैच के दौरान मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उन्हें जानलेवा एनाफिलेक्टिक शॉक लगा था।
संजय कपूर की मौत के बाद परिवार उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। मामला कोर्ट में है। इस बीच करिश्मा ने घर पर शांति से दिवाली का त्योहार मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो बच्चों समायरा व कियान के साथ मिट्टी का दीया जला रही हैं।
करिश्मा कपूर का पोस्ट वायरल
करीना ने कहा- दुनिया की सबसे मजबूत लड़की
51 साल की करिश्मा ने अपने क्रिप्टिक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- पॉजिटिविटी। उनके इस पोस्ट पर बहन करीना कपूर ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'दुनिया की सबसे मजबूत लड़की मेरी बहन। आपके लिए सिर्फ पॉजिटिविटी। मेरे सैम और किऊ।' करीना की ननद सबा पटौदी ने भी कॉमेंट किया, 'कसकर गले लगाओ!'
संजय की वसीयत को लेकर चल रहा केस
बता दें कि करिश्मा के बच्चों और संजय की वाइफ प्रिया सचदेव के बीच 30,000 करोड़ रुपये का उत्तराधिकार विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, प्रिया को संपत्ति का 75% हिस्सा विरासत में मिला है, जबकि करिश्मा के बच्चों को 25% हिस्सा मिला है। हालांकि, करिश्मा के बच्चों की तरफ से केस लड़ रहे वकील ने वसीयत में 'बड़ी गलतियां' गिनाई हैं। वसीयत के जालसाजी का भी दावा किया है।

You may also like
पीएम मेोदी के 24 अक्टूबर वाले दौरे की इनसाइड स्टोरी, वो 5 सीटें जिसके लिए चुनी गई समस्तीपुर की धरती
अक्टूबर में क्रिकेट मैदान पर नजर आएंगे जडेजा, खेलेंगे रणजी ट्रॉफी मैच
पंजाब किंग्स ने साईराज बहुतुले को नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया
हरियाणा के जिम संचालकों को महिला आयोग का आदेश, हर जिम में रखें लेडी ट्रेनर
मध्य प्रदेश: किसानों को मिलता रहेगा बिना ब्याज तीन लाख रुपए का कर्ज, कैबिनेट का फैसला