रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 25 अप्रैल 2025: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है और मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के कारण तपिश बढ़ गई है। दोपहर के समय गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। वहीं, सुबह और शाम के समय में गर्मी से राहत नहीं है। देहरादून सहित अधिकांश मैदानी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की साथ ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तपिश बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में शुष्क मौसम के चलते चटक धूप खिली रही। तेज धूप निकलने के कारण दोपहर में तपिश में बढ़ गई और ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तपती दुपहरी में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने परेशान किया। देहरादून का तापमान लगातार चौथे दिन भी 37 डिग्री सेल्सियस बना रहा, जबकि कई मैदानी इलाको में तो तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंडक बनी हुई है लेकिन दिन के समय वहां भी गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकांश इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि कहीं कहीं आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। वहीं तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.0 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 14. 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
You may also like
हद करते हो राणा जी! Nitish Rana ने गिरते-पड़ते 5 बार में पकड़ा Devdutt Padikkal का आसान कैच; देखें VIDEO
Nokia C31 Now Available for Just ₹8,999 on Flipkart – Limited-Time Offer
J&K: Terrorists' Houses Destroyed in Explosive Blast Following Pahalgam Massacre
मर्दानी 3 में गुजराती एक्ट्रेस जानकी बॉडीवाला की एंट्री
'आईएनएस सूरत' ने सतह से हवा में मार करने वाले लक्ष्य का सफल परीक्षण किया