Body रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में चल रही शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है और शीत लहर चल रही है।
मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह के समय उथला कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मैदानी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने में संभावना है। जबकि 7 से 12 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। जिसके चलते ठंड का एहसास काम होगा । देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं पर्वतीय जिलों में सामान्य तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है। उधर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ठंड और शीत लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) ने निर्देश जारी किए हैं कि बेसहारा और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पर्याप्त संख्या में रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए। रैन बसेरों में साफ सफाई के साथ ही हीटर, पानी गर्म करने की रॉड, बिस्तर और कंबल उपलब्ध कराए जाएं।
You may also like

कट्टरपंथी मुसलमानों को छोड़ा..हिंदुओं से हिंसा..यूनुस ने क्या-क्या किया? भारत से बिगड़े रिश्ते पर बोलीं शेख हसीना

पीयूष मिश्रा Exclusive: ऐसे परफॉर्म करते हैं कि हर शो में लोग बोले, मजा आ गया, नशे में आज तक कुछ नहीं लिखा

दावा: भारतीय पैसे से होगा न्यूजीलैंड क्रिकेट में तख्तापलट? IPL जैसी लीग कराकर बदली जाएगी सत्ता

Jail Warder Vacancy 2025: 10वीं पास लड़के-लड़कियां बनें जेल वार्डर, 1700+ वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, ₹63000 तक सैलरी

'बंपर वोटिंग बंपर जीत का इशारा', बिहार में पहले चरण के मतदान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी




