नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में अनबन होने पर एक युवक ने 19 साल की लड़की को घर में घुसकर पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। लड़की के गली में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता को जख्मी हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय से हैं, जिसकी वजह से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस के आला अफसर पूरे मामले में नजर रखे हुए हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नेहा (19) परिवार के साथ अशोक नगर इलाके में रहती है। फैमिली में माता-पिता, तीन बहनें और दो भाई हैं। पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। इनके मकान के सामने तौफिक नाम का लड़का रहता है, जो मुरादाबाद का रहने वाला है। वह मंडोली रोड पर नौकरी करता है। इसकी और लड़की के बीच दोस्ती हो गई थी। लेकिन कुछ समय से लड़की ने बात करना बंद कर दिया था।
कॉल करके लड़की को बुलाया ऊपर!
नेहा ने जब तौफीक से बातचीत बंद की तो इससे वह नाराज चल रहा था। इस बीच वह सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे बुर्का पहन कर लड़की की छत पर आया। बिल्डिंग के कुछ फ्लोर बिके हुए हैं, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। परिजनों का दावा है कि लड़की छत पर पानी की टंकी चेक करने गई थी। सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने लड़की को कॉल करके ऊपर बुलाया था।
वारदात के बाद मौके से हो गया फरार
नेहा के ऊपर पहुंचने पर दोनों के बीच बहस हुई तो आरोपी ने लड़की को पांचवी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरोपी वहां से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। ज्योति नगर थाने में हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

You may also like
ऑपरेशन सिंधु : 161 यात्रियों को लेकर इजरायल से नई दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, यात्रियों ने जताया आभार
RPSC भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा! 29 वर्षीय अभ्यर्थी ने दिखाई 11 MA डिग्रियां, जांच में निकला सच तो उड़ गए होश
Not 'haunted', but safe for families : रामोजी फिल्म सिटी पर अपने बयान से पलटीं काजोल
देवास जिले में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, तीन की मौत, एक गंभीर
शाहरुख़ ख़ान का 'पहेली' पर अनोखा दृष्टिकोण