सागर: एनाकोंडा जैसे विशाल अजगर को शिकार का लालच भारी पड़ गया! भूखे अजगर ने एक हिरण को निगल तो लिया, लेकिन पचा नहीं पाया। हिरण उसके पेट में फंस गया। करीब तीन घंटे तक अजगर तालाब किनारे बेदम पसरा रहा। बाद में सर्प मित्र और वन विभाग ने उसे लोट-पोट कर हिरण को बाहर निकाला।
एमपी के सागर जिले के जगथर गांव में एक करीब 15 फीट लंबे भारी-भरकम अजगर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि वह पस्त पड़ गया और इंसानों की मदद से जान बच सकी। दरअसल गांव के तालाब के पास गांव वालों को एक विशाल अजगर बेदम सा पड़ा दिखा था। उसका पेट गुब्बारे की तरह फूला था। लोग उसे देखकर हक्का-बक्का रह गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। करीब तीन घंटे तक जब वह कहीं नहीं सरका तो लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर बुलाया था। सर्प मित्र सनी पाण्डेय को भी बुलाया गया।
दो घंटे बाद अजगर को मिली राहत
सर्प मित्र और वन विभाग को समझ आया कि हिरण की हड्डियों के कारण सांप उसे बाहर नहीं उगल पा रहा है। कहीं हड्डियां फंस रही हैं। सर्पमित्र ने अजगर का मुंह पकड़ा और वन विभाग के लोगों ने उसे लोट-पोट कर स्थिति को सुधारा तो चंद मिनटों में हिरन निगल दिया। अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

You may also like
अमेरिका से जारी व्यापार वार्ता के बीच पीएम मोदी की 'मेड इन इंडिया' और 'नियो मिडिल क्लास' की बात
भारत के इस पड़ोसी देश में गाय भैंस नहीं बल्कि लोग घरों में पालते हैं खूंखार मगरमच्छ, इसका मांस बेच करते हैं मोटी कमाई
'अजगर' के लिए फरिश्ता बना 'दोस्त', एक अस्पताल लाया, दूसरे ने किया इलाज , ऐसे बची 8 फीट लंबे Python की
बांग्लादेश में अमेरिकी सैन्य विमान और अधिकारियों की मौजूदगी की जमकर चर्चा, जानिए क्या है मामला
पाकिस्तान ये तुमने क्या कर दिया? विध्वंसक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज को कर दिया बाहर, अब तो बेइज्जती पक्की