Top News
Next Story
Newszop

मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 16.6℃ पहुंचा, यूपी के ग्रामीण इलाकों में रातें होने लगीं सर्द

Send Push
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। ग्रामीण इलाकों में सूरज ढलते ही ठंडक हो जाती है। गांव में अभी से रात के समय ठीकठाक ठंड पड़ने लगी है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में कम ठंड पड़ रही है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से 17 अक्टूबर के लिए किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है। इसके साथ ही 18 और 19 अक्टूबर को भी प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि इस बीच कहीं-कहीं बारिश जरूर देखने को मिली है लेकिन कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई है। इसी तरह का सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। प्रदेश में 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने वाला है।मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20℃ से नीचे आ गया है। यहां तक की मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नजीबाबाद में 18.2℃, बरेली में 18.5℃, मेरठ में 19.0℃, आगरा में 19.4℃, झांसी में 19.5℃ और अयोध्या में 18.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही बहराइच में 19.2℃, इटावा में 18.5℃ और कानपुर शहर में 18.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा अगर अधिकतम तापमान की बात करे तो लखनऊ, प्रयागराज, बस्ती, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी में 30℃ से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रहा है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now